Jhalmuri Banane Ka Tarika: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले जब नरेद्र मोदी झाड़ग्राम की रैली में पहुंचे, तो एक दिलचस्प पल देखने को मिला। उन्होंने सड़क किनारे रुककर चटपटी झालमुड़ी का स्वाद लिया। बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों के मुंह में पानी आ गया।
झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की स्ट्रीट फूड संस्कृति की पहचान है। हल्की, मसालेदार और झटपट बनने वाली यह डिश हर उम्र के लोगों की पसंदीदा है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद साधारण सामग्री से आप मिनटों में बाजार जैसी टेस्टी झालमुड़ी तैयार कर सकते हैं।
अगर आपने भी मोदी जी की तरह चटपटी झालमुड़ी खाने का मन बना लिया है, लेकिन बाहर की गर्मी या भीड़ से बचना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आपकी झालमुड़ी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल बनेगी। तो तैयार हो जाइए, घर बैठे बंगाल के असली स्वाद का मजा लेने के लिए।