Panchamrit Recipe For Krishna Janmashtami 2025: आज का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज देशभर में लड्डू गोपाल यानी कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन की रौनक मंदिरों से लेकर घरों तक में दिखाई दे रही है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन अपने घरों में लोग खूब प्यारे-प्यारे तरीके से मंदिर को सजाते हैं और कृष्ण जन्म की तैयारी करते हैं। इसके साथ-साथ घरों में तमाम तरह से पकवान बनते हैं, जिनक भोग लगाया जाता है और प्रसाद भी बांटा जाता है। इसी के चलते हम आपको यहां एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो जन्माष्टमी के दिन के लिए सबसे अहम है।
हम बात कर रहे हैं पंचामृत की, जिससे लड्डू गोपाल का अभिषेक करके भी तैयार किया जाता है। यदि आप पंचामृत को पहले से तैयार करके रखना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि को ट्राई करें।