फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: कान्हा को लगाएं आटे की पंजीरी और माखन-मिश्री का भोग, बनाने का तरीका है आसान

Thu, 18 Aug 2022 12:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
panjiri
जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और श्रीकृष्ण के बाल रुप की विशेष तौर पर पूजा करते हैं। पूजा में प्रसाद स्वरूप छप्पन भोग लगते हैं। जिनमे माखन-मिश्री, पंजीरी, दही-दूध से बने चरणामृत का विशेष तौर पर भोग लगता है। प्रसाद में पंजीरी का विशेष महत्व होता है। पंजीरी का भोग लगाने वाले हैं तो जान लें कि पंजीरी को किस तरह से बनाकर तैयार करें। 
विज्ञापन

2 of 5
panjiri - फोटो : instagram
पंजीरी बनाने की विधि
भगवान के भोग के लिए पंजीरी तीन तरह से बनाकर तैयार की जाती है। जिसमे से एक आटे की पंजीरी होती है। तो वहीं दूसरी धनिया की पंजीरी और तीसरी नारियल की पंजीरी होती है। आप जिस तरह की पंजीरी का भोग लगाना चाहते हैं। बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करना है पंजीरी।
विज्ञापन

3 of 5
panjiri
पंजीरी बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा ढाई सौ ग्राम, तीन बड़े चम्मच देसी घी, पिसी हुई चीनी सौ ग्राम, ड्राई फ्रूट्स, कटे हुए बादाम, मखाना कटा हुआ, गरी का गोला बारीक कटा हुआ, काजू बारीक कटा हुआ,  

4 of 5
panjiri recipe - फोटो : istock
पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे को छान लें। फिर किसी कड़ाही में देसी घी डालकर धीमी आंच पर इसे भूनें। आटे को तबतक भूनें जब तक की इसका रंग ना बदल जाए और आटे में से महक ना आने लगे। आटे को किसी प्लेट में निकाल लें। फिर कड़ाही में कटे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स को भी गर्म कर लें। इन सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर भुने हुए आटे में मिला दें। जब ये आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तो चीनी को मिक्सी के जार में पीसकर इस भुने आटे में मिला दें। बस तैयार है आटे की पंजीरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
panjiri
आटे की पंजीरी के साथ ही भगवान का प्रिय माखन मिश्री का भोग भी लगाया जाता है। माखन को दही से निकाला जाता है और उसमे मिश्री की मिठास डाली जाती है। फिर इसे भगवान श्री कृष्ण का भोग लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें