फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 10 Apr 2018 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत में ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता। आइए जानते हैं कि और किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

2 of 7
जोड़ो में ना होने दे दर्द-
सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए-
गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 
 
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

3 of 7
आसानी से पचाता है खाना-
गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

गले की खराश करे दूर-
गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

4 of 7
लिवर के लिए-
ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

आयरन का स्त्रोत-
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।
 
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

5 of 7
मिटाए थकान-
जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

दमा मरीजों के लिए-
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

6 of 7
healthy food
पीरिड्स के दर्द से राहत-
पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

कान का दर्द मिटाए-
गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

7 of 7
ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित-
गुड़ में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

सर्दी-जुकाम-
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें