Breakfast Idea: वीकेंड के बाद जब सोमवार आता है तो हर किसी को ऑफिस जाने की जल्दी होती है। जो हाउस मेकर्स होती हैं, उन्हें इसलिए जल्दी होती है क्योंकि उन्हें बच्चों और बड़ों के लिए टिफिन तैयार करना होता है। कई महिलाएं तो घर और दफ्तर दोनों का काम संभालती हैं। ऐसे में अगर गलती से भी सुबह उठने में थोड़ा सा लेट हो जाए तो इसका सीधा असर नाश्ते पर पड़ता है। लेट उठने की वजह से लोग अक्सर नाश्ता करना स्किप कर देते हैं, जबकि सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। सुबह का नाश्ता करने से पूरा दिन शरीर स्फूर्ति से भरा रहता है।
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे नाश्ते की डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 10 मिनट में बना सकते हैं। दरअसल आज हम आपको चीला बनाना सिखाएंगे। ये चीला बेसन या सूजी का नहीं है बल्कि आटे का है। आटा आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर से भर देता है, वहीं सब्जियां आपके भोजन में आवश्यक खनिज और विटामिन जोड़ती हैं। ऐसे में आप सुबह फटाफट आटे का चीला बनाकर खा सकते हैं।