Independence Day Special Recipe: हर साल हम भारतीय 15 अगस्त के दिन धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो हर कोई इस दिन के लिए काफी उत्साहित रहता है, लेकिन बच्चे इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू कर देते हैं। छोटे-छोटे बच्चे डांस और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और इस दिन को अपने अंदाज में मनाते हैं।
अगर आपका बच्चा भी 15 अगस्त के दिन स्कूल जाने के लिए उत्साहित है तो उसके उत्साह को आप स्पेशल टिफिन के साथ और बढ़ा सकती हैं। ऐसा करने के लिए इस दिन उसके टिफिन में सिंपल खाना रखने की बजाय तिरंगा से रंगों वाले पकवान रखें। इसके लिए आप तिरंगा सैंडविच तैयार कर सकती हैं।
आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा सैंडविच बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चे को टिफिन में ये खास पकवान दे सकें।