फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Food: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली, ये पकवान जरूर बनाएं

Thu, 15 Aug 2024 07:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस खास लंच तैयार करना चाहते हैं तो आसान तरीके से तिरंगा थाली तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
Independence Day Food: 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन ही 1947 में हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस आजादी की जंग में न जाने कितने वीर जवान शहीद हुए, जिन्हें हम स्वतंत्रता दिवस के दिन नमन करते हैं।

इस साल हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। ऐसे में इसकी धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। स्कूल और दफ्तर सज गए हैं, हर कोई तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। इस दिन को हर कोई अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है।

अगर इस दिन आपका अवकाश है और आप कहीं नहीं जा रहे तो घर पर ही तिरंगा थाली तैयार करें। तिरंगा थाली तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ वो पकवान तैयार करने हैं, जिनको बनाने के लिए तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस दिन क्या-क्या पकवान बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
तिरंगा पूड़ी

अपनी तिरंगा थाली को तिरंगा पूड़ी से अवश्य सजाएं। तिरंगा पूड़ी के लिए आपको तीन रंग के गूंथे हुए आटे को एक साथ मिक्स करना है और फिर उससे पूड़ियां तैयार करनी है। फूड कलर डालने की जगह आप पालक और गाजर के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पूड़ी का स्वाद और बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
कढ़ाई पनीर

कढ़ाई पनीर का रंग हल्का ऑरेंज सा होता है। इसमें आप थोड़े से केसरिया फूड कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ऐसे में पनीर और शिमला मिर्च के साथ चटाकेदार कढ़ाई पनीर तैयार करें। 

4 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
पालक पनीर

पालक पनीर हरे और सफेद रंग का होता है। ऐसे में अपनी तिरंगा थाली में इसे अवश्य शामिल करें। ये आपकी थाली को रंग-बिरंगा दिखने में मदद करेगा। पूड़ी के साथ ये लगता भी काफी कमाल का है। 
विज्ञापन

5 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
तिरंगा पुलाव

अगर आप साधारण चावल बनाएंगी, तो ये आपकी थाली को अजीब दिखाएगा। ऐसे में तिरंगा पुलाव तैयार करें। इसे बनाना भी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा।
विज्ञापन

6 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
तिरंगा फ्रूट सलाद

अपनी थाली में सब्जियों की जगह फलों का सलाद शामिल करें। इसमें खीरा, केले और पपीता इस्तेमाल किये जा सकते हैं। प्लेट में सबसे ऊपर पपीता काट कर लगाएं, इसके बाद केले और फिर खीरा। खीरे को बिना छीले ही प्लेट में लगाएं, ताकि इसका हरा रंग दिख सके। 
विज्ञापन

7 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
तिरंगा पनीर टिक्का 

तिरंगा थाली स्नैक्स के बिना अधूरी है। ऐसे में अपनी इस थाली में तिरंगा पनीर टिक्का अवश्य शामिल करें। तिरंगा पनीर टिक्का तीन फ्लेवर्स के साथ मिल कर बनेगा। ऑरेंज रंग के लिए आप मसाला पनीर टिक्का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद के लिए मलाई पनीर टिक्का और हरे रंग के लिए हरियाली पनीर टिक्का का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

8 of 8
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें स्वादिष्ट तिरंगा थाली - फोटो : instagram
तिरंगा रायता

तिरंगा रायता बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको घिसा हुआ खीरा, गाजर और कटे हुए धनिए की पत्ती की जरूरत पड़ेगी। जब आप पूरे रायते को तैयार करने के बाद इसमें ऊपर से हरे धनिये की पत्ती डालेंगे तो ये देखने में लजीज लगेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें