रायता बनाने का तरीका
- फोटो : AI
ऐसे तैयार करें तिरंगा लंच
तिरंगा लंच बनाने का सबसे आसान तरीका है कि खाने की अलग-अलग चीजों में प्राकृतिक रंगों वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जाए। इससे खाना देखने में आकर्षक भी लगेगा और टेबल पर स्वतंत्रता दिवस की थीम भी नजर आएगी।
1. ऑरेंज के लिए बनाएं गाजर का रायता
तिरंगे के पहले रंग यानी केसरिया के लिए गाजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सामग्री
-
दही
-
कद्दूकस की हुई गाजर
-
थोड़ा भुना जीरा
-
नमक
-
हल्का चाट मसाला
बनाने का तरीका
स्टेप 1- दही को अच्छी तरह फेंट लें।
स्टेप 2- इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, नमक और भुना जीरा डालकर मिलाएं।
स्टेप 3- इसे ठंडा करके सर्व करें।