फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों को खाने से आप हमेशा बने रहेंगे 'YOUNG'

Sun, 11 Jun 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
beauty
हर इंसान की दिली ख्वाहिश होती है कि वो हमेशा जवान दिखे। इसके लिए वो कभी जिम का सहारा लेता है तो कभी एक्सरसाइज का। इतना ही नहीं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए कई लोग तो सर्जरी तक करवा लेते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आपको यंग दिखने के लिए ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है। बस आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को रोज शामिल करके भी हमेशा यंग बने रह सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें उन खास 5 चाजों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
asdf
आंवला
आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसमें मौजूद कोलेजन त्वचा को कोमल बनाये रखता है। जिसकी वजह से आपका चेहरा हमेशा निखरा हुआ लगता है। सुबह-सुबह खाली पेट के आंवले का रस पीने से शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश में विदेशी सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ेगा।
सेब
सेब में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। सेब में मौजूद फ्री रैडिकल्स झुर्रियों को समय से पहले आने से रोकने में मदद करते हैं। रोज एक सेब खाने से त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है। इसके साथ ही बाहरी निखार के लिए आप अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए सेब का रस भी लगाकर रख सकती है। 

4 of 6
tomatoes - फोटो : getty images
टमाटर
टमाटर चेहरे पर निखार लाने के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए सनस्क्रीन का भी काम करता है। इसमें मौजूद एन्टी-एजिंग गुण व्यक्ति को यंग बने रहने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद लाइकोपेन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट त्वचा के खुले पोरों को बंद करने के साथ-साथ मुँहासों को भी आने से रोकता है। हेल्दी स्किन पाने के लिए टमाटर को खाने के साथ-साथ इसके पल्प को भी चेहरे पर लगाया जा सकता हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा साथ ही देगा एनर्जी
तरबूज
तरबूज में मौजूद लाइकोपीन शरीर में मौजूद वसा को रक्त में घुलने में मदद करता है। तरबूज में 92% पानी और 8% चीनी शामिल होने की वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में तरबूज शामिल करते हैं तो ये आपको सूरज की यूवी किरणों से 40 प्रतिशत तक बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही तरबूज कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में भी मदद करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
w
केला
केले में मौजूद प्रचुर मात्रा में पोटेशियम त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, और ई त्वचा में चमक लाते हैं। केले में मौजूद लोमनार्इज, समय से पहले उम्र बढ़ने और झुर्रियां आने से रोकता है। साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बे भी दूर करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें