यदि आपके पास काफी सारा दही रखा है तो उससे हंग कर्ड तैयार करें। हंग कर्ड से आप तमाम पकवान तैयार कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हंग कर्ड से क्या-क्या पकवान बना सकते हैं ?
- फोटो : Adobe stock
Hung Curd Recipes: गर्मियों के मौसम में दही और दही से बनने वाले पकवानों के सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसी के चलते लोग दही को अपने खाने में शामिल कर लेते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि दही को रायते के अलावा भी कई प्रकार से खाया जा सकता है। यहां हम आपको हंग कर्ड से कुछ पकवान बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं।
दरअसल, हंग कर्ड को दही से पानी निकालकर तैयार किया जाता है और इसमें क्रीमी टेक्सचर और हाई प्रोटीन कंटेंट होता है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। आइए आपको इससे बनने वाले पकवानों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दही कबाब
- फोटो : instagram
दही कबाब
कबाब खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आप हंग कर्ड की मदद से भी दही कबाब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हंग कर्ड में ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, हरी मिर्च, और मसालों के साथ मिलाकर कबाब तैयार किया जाता है। ये अंदर से काफी क्रीमी होता है तो वहीं बाहर से कुरकुरा। इसे हरी चटनी से साथ परोसें और लोगों का दिल जीतें।
विज्ञापन
3 of 7
पनीर रैप
- फोटो : Adobe stock
पनीर रैप
कुछ हेल्दी और हैवी बनाने का प्लान कर रही हैं तो हंग कर्ड को मिंट, धनिया और मसालों के साथ मिक्स करके हेल्दी डिप तैयार करें। इस डिप का इस्तेमाल रैप्स और रोल्स में किया जा सकता है। खासतौर पर यदि आप पनीर रैप तैयार कर रहे हैं तो उसमें सबसे पहले हंग कर्ड से बनीं डिप लगाएं। इससे रोल और रैप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
4 of 7
श्रीखंड
- फोटो : Adobe stock
श्रीखंड
कुछ मीठा तैयार करना चाहती हैं तो श्रीखंड तैयार करें। इसे बनाने में आपको हंग कर्ड के साथ-साथ इलायची, केसर और ड्राय फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी। खासतौर पर अभी जब गर्मी का मौसम चल रहा है, तब तो ठंडा श्रीखंड आपके शरीर के साथ-साथ मन को भी खुश कर देगा।
विज्ञापन
5 of 7
दही पनीर टिक्का
- फोटो : Instagram
दही पनीर टिक्का
दही पनीर टिक्का खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने में हंग कर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। पनीर को हंग कर्ड, बेसन और मसालों में मैरीनेट कर के ग्रिल किया जाता है। हंग कर्ड का गाढ़ापन मसाले को अच्छे से कोट करता है, जिससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
फ्रूट योगर्ट बाउल
- फोटो : instagram
फ्रूट योगर्ट बाउल
जो लोग गर्मी के मौसम में हल्का खाना पसंद करते हैं, उन्हें इस मौसम में हंग कर्ड से फ्रूट योगर्ट बाउल तैयार करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में हंग कर्ड लें और फिर उसमें शहद और कटे हुए फल डालें। बस तैयार है ये फ्रूट योगर्ट बाउल।
बहुत से लोगों को गाढ़ा-गाढ़ा रायता पसंद होता है तो उनके लिए हंग कर्ड का रायता एक बेहतर विकल्प है। अभी गर्मी के मौसम में हंग कर्ड में खीरे का ककड़ी का इस्तेमाल करके रायता बनाएं।