फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसालों को जल्दी खराब होने से बचाना है तो इन उपायों को रखें याद

Fri, 01 Jan 2021 10:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
मसाले खाने की जान होते हैं। स्वादिष्ट भोजन के लिए मसालों की सही मात्रा और उनकी सही सुगंध का होना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार देखा गया है कि मसाले जल्दी खराब होने लगते हैं और उनमे कीड़े पड़ जाते हैं। अगर आपकी रसोई में भी इस तरह की समस्या है तो जरूरी है मसालों के रखरखाव में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। खासतौर पर सर्दियों और बारिश के मौसम में मसालों को नमी से बचाना जरूरी होता है। तो चलिए जानें वो कौन से उपाय हैं जिनके जरिए मसालों को खराब होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Spices
कई बार महिलाएं मसालों को रोशनी वाली जगह पर रख देती हैं। उन्हें लगता है कि रोशनी वाली जगह पर सीलन नहीं होती, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि मसालों के लिए ज्यादा रोशनी भी अच्छी नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लोग खाने पीने की चीजों को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, जिससे उन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। कुछ लोग मसाले भी फ्रिज में रखते हैं, जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। मसालों को फ्रिज में रखने से उनका टेस्ट खत्म हो जाता है। आप चाहे तो मसालों को एयर-टाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं।

4 of 5
Spices
कोशिश करें जब मसालों की जरूरत हो तभी उन्हे पीसें। एक साथ ज्यादा मात्रा में मसालों को न पीसें, क्योंकि साबुत और खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। मसालों को हमेशा ट्रांसपेरेंट की जगह डार्क कलर के जार में रखें, क्योंकि इनमें लाइट कम पड़ती है। इसके अलावा वैक्यूम सील वाले डिब्बों में भी मसालों को रख सकते हैं। इसके अलावा कांच के जार भी मसाला रखने के लिए सही रहेंगे। बस इन्हें अंधेरे वाली जगह पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
spices
मसालों में नमी आ गई है तो इन्हें धूप लगवाएं, लेकिन कभी भी इन्हें सूरज की रोशनी में सीधा न रखें। एक थाली में मसालों को रखें और इन्हें किसी कपड़े से ढक दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें