Sabudana Papad Recipe: फरवरी का महीना चल रहा है, जिसके खत्म होने के बाद होली की धूम शुरू हो जाएगी। होली रंगों का त्योहार है, जिसमें लोगों के घरों में खूब तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुझिया, मठरी, नमकपारे से लेकर पापड़ तक इस त्योहार को और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं। बात अब खाने-पीने के सामानों की हो रही है तो पापड़ों का जिक्र करना तो लाजमी है।
आज हम आपको एक ऐसे पापड़ की रेसिपी बताएंगे, जिसका सेवन व्रत में भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं साबूदाना पापड़ की, जिसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको भी साबूदाना पापड़ बनाने की आसान विधि बताते हैं, ताकि आप इसका सेवन महाशिवरात्रि के व्रत में भी कर सकते हैं।