International Tea Day 2023: अधिकतर लोग सुबह उठते ही बेड टी पीने के आदि होते हैं। अगर दिन की शुरुआत में ही एक दमदार चाय मिल जाए तो इसे पीकर हर कोई काफी तरोताजा महसूस करता है। चाय के शौकीन लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे। चाय के दीवाने को अगर एक वक्त का चाय न मिले तो उनका किसी काम में दिल नहीं लगता। गर्मी हो या सर्दी चाय के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। बदलते मौसम में चाय पीने से शरीर को भी काफी राहत मिलती है।
आज यानी कि 21 मई को इंटरनेशनल चाय दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन आज हम आपको ऐसी चाय बनाना सिखाएंगे, जिसे पीकर आपका मन तो खुश हो ही जाएगा, साथ में ये चाय आपके शरीर को भी काफी लाभ पहुंचाएगी। अगर आप अपनी रेगुलर चाय को कुछ अलग टेस्ट देना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको एक सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं।