How To Make Tiranga Dhokla: गणतंत्र दिवस को लोग अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर लोगों के घर, स्कूल, ऑफिस और कॉलोनियों में तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दिन लोग तिरंगे के रंगों में तैयार होते हैं और खाने-पीने की चीजों में भी लोग तिरंगे के रंगों को शामिल करके माहौल को और खास बनाते हैं।
अगर आप इस गणतंत्र दिवस अपने दोस्तों और परिवार के लिए कुछ यूनिक और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा ढोकला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये स्वाद में हल्का, दिखने में आकर्षक और तिरंगे के रंगों से भरा होता है। घर पर इसे बनाना भी आसान है और बच्चों को भी ये बहुत पसंद आता है।
चाहे त्योहार की पार्टी हो या स्कूल/ऑफिस फंक्शन, तिरंगा ढोकला आपके गणतंत्र दिवस को स्वाद और रंग दोनों से खास बना सकता है। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।