फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: चाय के साथ खाएं कुरकुरे निपट्टू, मूंगफली और चने की दाल से तैयार स्नैक्स को बनाना है आसान

Tue, 13 Dec 2022 01:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nippattu - फोटो : istock
शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी स्नैक्स खाने का दिल करता है। मठऱी, चिप्स वगैरह तो कई बार आपने बनाए होंगे। इस बार मूंगफली और चने की दाल से तैयार साउथ इंडियन स्नैक्स को बनाकर देखें। इसे बनाना बेहद आसान है। साउथ इंडियन स्नैक्स में उड़द की दाल की चकली या मुरक्कू के अलावा इसे आप जरूर पसंद करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा स्वादिष्ट क्रिस्पी निपट्टू।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मूंगफली - फोटो : iStock
निपट्टू बनाने की सामग्री
आधा कप भुनी मूंगफली, दो कप चावल का आटा, एक चौथाई कप सूजी, एक चम्मच जीरा, करी पत्ता आठ से दस, रिफाइंड तेल, आधा कप चने की दाल ( इसे अच्छी तरह से भून लें), दो चम्मच मैदा, दो चम्मच तिल, हींग एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर।
विज्ञापन

3 of 5
chana - फोटो : instagram
निपट्टू बनाने की विधि
चने की दाल और मूंगफली से टेस्टी स्नैक्स तैयार करने के लिए सबसे पहले भूंगफली को अच्छी तरह से भून लें। मूंगफली के बाद चने की दाल को भी धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें। जब ये दोनों ठंडा हो जाए तो मूंगफली के छिलके को निकाल लें। मिक्सी के जार में चने की दाल और छिली हुई मूंगफली को पाउडर बना लें। 

4 of 5
suji - फोटो : facebook
इस पाउडर को किसी कटोरी में निकाल लें। फिर इसमे चावल का आटा, सूजी, मैदा, तिल, जीरा, हींग, करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद किसी पैन में दो से तीन चम्मच तेल गर्म गरें। गरम तेल को सूखे मिश्रण में मिला दें। चम्मच की सहायता से मिलाने के बाद हाथों की मदद से तेल को पूरे मिश्रण में अच्छी तरह से मसलकर मिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mathari - फोटो : istock
पानी लेकर इस मिश्रण को गूंथ लें। थोड़ा-थोड़ा पानी लेकर नर्म आटा गूंथें। अब छोटी लोई लेकर इसे बेल लें। छोटी पूरी जितने आकार का बेलने के बाद इन्हें रख लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्म तेल में इसे डालकर सुनहरा तलें। बस तैयार है स्वादिष्ट स्नैक्स, इसे गर्मागर्म चाय के साथ खाने का मजा लें। आप चाहें तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आटे में घिसा हुआ नारियल भी मिला सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें