फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: पनीर को फ्राई करने के बाद भी रखना है मुलायम तो इन तरीकों को आजमाएं, रहेगी नर्म और मुलायम

Sun, 07 Aug 2022 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पनीर - फोटो : iStock
पनीर वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद होती है। पनीर की बहुत सारी वैराइटी की सब्जी के साथ ही कई सारी डिश होती है। जिसे लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर गृहिणी की समस्या रहती है कि पनीर को फ्राई करने के बाद वो बेहद कड़ी या फिर रबर की तरह खिंचने सी लगती है। जबकि कच्ची पनीर तो बेहद सॉफ्ट होती है। अगर आपके साथ ही ये समस्या होती है। तो अपनी रसोई में इन टिप्स को फॉलो करें। फ्राई करने के बाद भी पनीर मुलायम बनी रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
paneer cutlet - फोटो : istock
पनीर को फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल निकालें। इस तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि तेल उबलने की स्थिति में ना आ जाए। इसके बाद पनीर को पहले से ही मनचाहे आकार में काटकर रखें। जैसे ही तेल उबलने लगे तो आंच को धीमा कर दें। और उसके बाद पनीर के क्यूब्स डालें। ध्यान रहे कि पनीर डालने के बाद उसे चलाते रहें। जिससे कि वो जले नही और ना ही तली को पकड़े। इसके साथ ही वो सख्त भी ना होने पाएगी। 
विज्ञापन

3 of 4
paneer - फोटो : Pixabay
तेल से पनीर को फ्राई करके निकालने के बाद बगल में एक बर्तन में ठंडा पानी भरकर रखें। फ्राई पनीर को तेल से बाहर निकालते ही ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद फ्राई पनीर को दस मिनट तक पानी में छोड़ दें। दस मिनट बाद पानी से पनीर को निकालें। और इसे अच्छी तरह से दबाकर सारा पानी निकाल दें। पानी के निकलते ही आप देखेंगे कि पनीर बिल्कुल सॉफ्ट हो गई है। अब इस मुलामय पनीर को आप मनचाहे तरीके से इस्तेमाल में ला सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
paneer - फोटो : instagram
पनीर स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही प्रोटीन से भी भरपूर होती है। पनीर टिक्का और पनीर के पकौड़े जैसी रेसिपी को तो अक्सर पनीर खाने वाले लोग पसंद करते हैं। तो अगली बार अगर आपका मन फ्राइड पनीर की रेसिपी बनाने का है। तो इन तरीकों को आजमाकर पनीर फ्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें