मिसल पाव
- फोटो : social media
मिसल पाव बनाने की विधि
मिसल पाव बनाने के लिए मोठ बीन एक रात पहले पानी में भिगो लें। इसके बाद मोठ को एक सूती कपड़े में बांध लें। आप पाएंगे कि करीब दो दिन के अंदर दानों में अंकुर आने लगेंगे। अब एक कुकर में पानी में मोठ और नमक डालकर उबाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। अब तेल में राई और करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहे।
जब प्याज भून जाए तब इसमें हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें बने हुए पेस्ट में उबले हुए मोठ, उबला आलू , इमली का पल्प और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से पका लें।
अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर 5-10 तक पकाएं। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट मिसल पाव। अब आप मोठ लें और उसमें चिवड़ा , प्याज , हरा धनिया और नींबू का रस डाल लें। अब इसे गरम-गरम पाव ब्रेड के साथ परोस लें।