फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का-मेथी पराठा: सर्दियों की सुबह को बनाएं खास, गरमा-गरम मक्का-मेथी के पराठों के साथ, जानें आसान रेसिपी

Wed, 21 Oct 2026 02:19 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makka Methi Paratha: सर्दियों की सुबह नाश्ते में गरमागरम पराठे मिल जाएं, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको मक्के के आटे और ताजी मेथी के मेल से बनने वाले मक्का-मेथी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मक्का-मेथी पराठा बनाने की आसान रेसिपी - फोटो : Ai generated/Amar ujala
Makka Methi Paratha Easy Recipe: अगर आप रोजाना आलू और गोभी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। सर्दियों की सुबह नाश्ते में गरमागरम पराठे मिल जाएं, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है। मक्के के आटे और ताजी मेथी के मेल से बनने वाले मक्का-मेथी के पराठे स्वाद में लाजवाब होते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट ये पराठे दही, मक्खन या अचार के साथ खाने में बेहद अच्छे लगते हैं। तो चलिए जानते हैं मक्का-मेथी के कुरकुरे पराठे बनाने की आसान रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मक्का-मेथी पराठा बनाने की सामग्री - फोटो : Ai generated
मक्का-मेथी पराठे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आम चीजों से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
 
  • 1 कप मक्के का आटा
  • 1 कप कटी हुई ताजी मेथी
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार अजवाइन
  • जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
  • पराठा सेंकने के लिए तेल या घी
विज्ञापन

3 of 6
मक्का-मेथी पराठे का आटा गूंथने का तरीका - फोटो : Ai generated
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा लें और उसमें बारीक कटी हुई ताजी मेथी डाल दें। अब स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को गूंथना शुरू करें। ध्यान रखें कि मक्के का आटा गेहूं के आटे की तरह आसानी से नहीं बंधता, इसलिए पानी एक साथ डालने के बजाय धीरे-धीरे मिलाएं। आटे को नरम और एकसार होने तक गूंथ लें, ताकि पराठे बनाते समय इसे आसानी से आकार दिया जा सके।


मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां

4 of 6
मक्का-मेथी पराठा बनाने का तरीका - फोटो : Ai generated
आटा गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। मक्के का आटा थोड़ा भुरभुरा होता है, इसलिए लोई को बेलते समय सावधानी बरतें। इसके लिए आप हाथों से हल्के-हल्के थपथपाकर या प्लास्टिक शीट के बीच रखकर पराठे को धीरे-धीरे गोल आकार दे सकती हैं। इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा घी या तेल लगा दें। अब तैयार पराठे को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें। 
विज्ञापन

5 of 6
तवे पर सिकता मक्का-मेथी पराठा - फोटो : Ai generated
जब पराठा एक तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो उसे सावधानी से पलट दें। अब दूसरी तरफ भी थोड़ा घी या तेल लगाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। पराठे पर हल्के सुनहरे धब्बे दिखने लगें और वह अच्छी तरह पक जाए, तो उसे तवे से उतार लें। इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार कर लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मक्का-मेथी का कुरकुरा पराठा - फोटो : Ai generated
इस तरह आपके स्वादिष्ट मक्का-मेथी के पराठे बनकर तैयार हैं। बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम ये पराठे मक्के के आटे और ताजी मेथी के देसी स्वाद से भरपूर होते हैं। इनका स्वाद बढ़ाने के लिए इन्हें गरमागरम ही परोसें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाकर ताजे दही, हरी चटनी, आम के अचार या चाय के साथ इनका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें