फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Launglata Recipe: बनारस की मशहूर लौंगलता घर पर बनाएं, आसान है इसकी रेसिपी

Wed, 26 Aug 2026 01:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Launglata Recipe at Home: अगर आपको बनारसी मिठाइयों का स्वाद पसंद है, तो लौंगलता को घर पर आसानी से बना सकते हैं। लौंगलता देखने में छोटी-सी पोटली या लिफाफे जैसी होती है। इसके अंदर मीठी भरावन होती है और ऊपर लगी लौंग इसे खास पहचान देती है।
विज्ञापन
1 of 5
लौंगलता कैसे बनाई जाती है - फोटो : AI

launglata kaise banaye: बनारस का नाम आते ही गंगा घाट, मंदिरों और वहां के लाजवाब खान-पान की याद आ जाती है। बनारसी स्वाद की खासियत यह है कि यहां की मिठाइयों और पकवानों में परंपरा और देसी जायका दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। ऐसी ही एक खास मिठाई है लौंगलता, जिसे अपने अनोखे स्वाद और लौंग की खुशबू के लिए जाना जाता है।

लौंगलता देखने में छोटी-सी पोटली या लिफाफे जैसी होती है। इसके अंदर मीठी भरावन होती है और ऊपर लगी लौंग इसे खास पहचान देती है। इसे आमतौर पर मैदा की परत से तैयार करके चाशनी में डुबोया जाता है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मीठी व स्वादिष्ट लौंगलता चाय के साथ भी शानदार लगती है।

अगर आपको बनारसी मिठाइयों का स्वाद पसंद है, तो इसे घर पर बनाना मुश्किल नहीं है। इस रेसिपी में मावा, सूखे मेवे और इलायची जैसी सामग्री का इस्तेमाल करके स्वाद को और बढ़ाया जा सकता है। तो इस बार रक्षाबंधन या त्योहारों पर बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर बनाएं बनारसी अंदाज की लौंगलता और परिवार के साथ इसके देसी स्वाद का आनंद लें।

विज्ञापन

2 of 5
लौंगलता कैसे बनाई जाती है - फोटो : AI

लौंगलता बनाने के लिए सामग्री


बाहरी परत के लिए,

  • मैदा- 1 कप

  • घी- 2 बड़े चम्मच

  • पानी- जरूरत के अनुसार

  • तेल- तलने के लिए

  • लौंग- जरूरत के अनुसार


भरावन के लिए

  • मावा/खोया- 1/2 कप

  • बारीक कटे काजू-बादाम- 2 बड़े चम्मच

  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

  • पिसी चीनी - 2 बड़े चम्मच


चाशनी के लिए

  • चीनी- 1 कप

  • पानी- 1/2 कप

  • इलायची - 2-3 दाने

विज्ञापन

3 of 5
लौंगलता कैसे बनाई जाती है - फोटो : AI

ऐसे बनाएं लौंगलता
 

स्टेप 1- आटा तैयार करें

  • एक बर्तन में मैदा लें और उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
  • इसे कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें।


स्टेप 2- भरावन तैयार करें

  • एक पैन में मावा डालकर हल्का भूनें।
  • इसमें कटे हुए काजू-बादाम, इलायची पाउडर और पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण को ठंडा होने दें।

4 of 5
लौंगलता कैसे बनाई जाती है - फोटो : AI

स्टेप 3- लौंगलता की पोटली बनाएं

  • आटे की छोटी लोई लेकर पतली पूरी बेलें।
  • बीच में तैयार भरावन रखें।
  • चारों तरफ से किनारों को मोड़ते हुए इसे छोटी पोटली या लिफाफे का आकार दें।
  • बीच में एक लौंग लगाकर किनारे को सुरक्षित कर दें।


स्टेप 4- सुनहरा होने तक तलें

  • कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • लौंगलता को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तेज आंच पर तलने से बाहर की परत जल्दी रंग पकड़ सकती है, जबकि अंदर का हिस्सा ठीक से नहीं पक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लौंगलता कैसे बनाएं - फोटो : Ai

स्टेप 5- चाशनी में डालें

  • एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें।
  • हल्की चाशनी तैयार होने पर तली हुई लौंगलता को इसमें डालें।
  • कुछ देर चाशनी में रहने दें ताकि मिठास अच्छी तरह अंदर तक पहुंचे।


अब आपकी स्वादिष्ट बनारसी लौंगलता तैयार है। इसे हल्का ठंडा करके सर्व करें।


बनारसी स्वाद के लिए खास टिप्स

लौंगलता का असली मजा उसकी कुरकुरी बाहरी परत, मीठी भरावन और लौंग की खुशबू के संतुलन में है। इसलिए भरावन बहुत ज्यादा न भरें और पोटली को अच्छी तरह बंद करें। तलते समय आंच मध्यम से धीमी रखें। चाशनी बहुत गाढ़ी होने के बजाय हल्की रखें, ताकि मिठाई पर अच्छी तरह कोट हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें