फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kachori Recipe Without Oil: बिना तले बनने वाली कुरकुरी कचौड़ी की ये रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी

Sun, 06 Jul 2025 11:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kachori Recipe Without Frying: कचौड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे इसलिए खाना पसंद करते, क्योंकि इसे बनाने के लिए इसे तलना पड़ता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे बिना तले कचौड़ी बनाने की विधि।
विज्ञापन
1 of 6
बिना तले कुरकुरी कचौड़ी की ये रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी - फोटो : instagram
How To Make Kachori Recipe Without Frying: हर जगह बारिश का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों का मन कुछ न कुछ चटपटा खाने का तो करता ही है। पर, हर रोज बाहर कुछ न कुछ खाया जाए ये संभव नहीं है और हर दिन घर पर तला-भुना खाया जाए तो इससे भी सेहत पर असर पड़ता है।

खासतौर पर अगर कचौड़ी जैसे पकवान को तैयार किया जाए तो इसे बनाने में भी खूब सारा तेल इस्तेमाल होता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी, जिसमें आपको कचौड़ी को तलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब बिना तले कचौड़ी तैयार होगी तो फिटनेस लवर्स भी इसे चाव से बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कचौड़ी का आटा गूंथने का सामान - फोटो : Freepik.com
कचौड़ी का आटा गूंथने का सामान
  •  गेहूं का आटा – 2 कप
  •  नमक – 1/2 चम्मच
  •  तेल – 1 चम्मच
  •  पानी 

 
विज्ञापन

3 of 6
स्टफिंग के लिए - फोटो : अमर उजाला।
स्टफिंग के लिए
  •  धुली मूंग दाल – 1/2 कप
  •  हरी मिर्च – 1
  •  अदरक – 1 चम्मच 
  •  सौंफ – 1/2 चम्मच
  •  हींग – 1 चुटकी
  •  धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  •  नमक 
  •  तेल – 1 चम्मच 

 

4 of 6
कचौड़ी बनाने की विधि - फोटो : freepik.com
कचौड़ी बनाने की विधि

बिना तले कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले तो एक दिन पहले दाल को पानी में भिगो दें, ताकि अगले दिन इसे तैयार कर सकें। अब आटे में नमक और 1 चम्मच तेल मिलाकर, थोड़ा सख्त आटा गूंध लें। इसके बाद इसे कम से कम 20 मिनट ढककर रख दें।
विज्ञापन

5 of 6
कचौड़ी बनाने की विधि - फोटो : Adobe
जब तक आटा साइड में रखा है, तब तक एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, उसमें हींग, सौंफ, अदरक, हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें दरदरी पिसी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर 5–6 मिनट भूनें। जब ये सभी मसाले पूरी तरह से भुन जाएं तो इसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कचौड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेलें और फिर स्टफिंग भरकर कचौड़ी तैयार करें। अब इसे तलना नहीं है तो इसे आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चाहें तो एयरफ्रायर में सेक लें। अगर ये नहीं चाहते हैं तो हल्के से तेल में नॉन स्टिक तवे पर इसे सेक लें। इससे भी कचौड़ी एकदम स्वादिष्ट तरह से तैयार होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें