How To Make Ghee At Home: सेहत के लिए देसी घी का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। डॉक्टर भी बड़ों से लेकर बच्चों तक को घी खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये शरीर की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। वैसे तो बाजार में देसी घी आसानी से मिल जाता है, लेकिन ये बिना मिलावट वाला हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
मिलावट वाला घी खाने से शरीर को लाभ की जगह नुकसान पहुंचता है। इसी के चलते हम आपको घर पर घी बनाने की विधि बताएंगे। घर पर घी बनाने में उसकी अजीब सी महक भले ही आपको परेशान करे, लेकिन इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती, इसलिए ये आपके शरीर को काफी लाभ देगा। तो आइए आपको घर पर देसी घी बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।