फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से लेकर डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए रामबाण है मेथी, जानिए इसको खाने के फायदे

Tue, 03 Dec 2019 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मेथी के दाने का इस्तेमाल तो सब्जी में तड़का लगाने से लेकर मसाले के रूप में हर कोई करता है। इसके अलावा मेथी का इस्तेमाल दवा के रूप में भी किया जाता है। यहां तक कि सर्दियों में मिलने वाले मेथी के पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। इनको खाने से सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ ही डायबिटीज में भी राहत मिलती है। तो चलिए जानें कि मेथी खाने से सेहत को कितने फायदे होते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जी खाने के सलाह तो हमेशा ही दी जाती है। लेकिन अगर आप मेथी को हरी सब्जी के रूप में खाते हैं तो सेहत को बहुत फायदा होता है। मेथी में मौजूद कैल्शियम,आयरन, सेलेनियम, जस्ता, मैंगनीज जैसे मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कोलेस्ट्रॉल को करे कम
मेथी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है। इसमें लिपोप्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए मोटापे से बचना है तो मेथी का सेवन जरूर करें।

 

4 of 6
दिल की बीमारी को करे कम
दिल के मरीजों हो या फिर उच्च रक्तचाप के मरीज इन सबको मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि मेथी में मौजूद गैलेक्टोमनैन और पोटैशियम की उपस्थिति रक्त संचार को नियंत्रित करती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी एक रामबाण उपाय है। चाहे वो हरी मेथी की सब्जी हो या फिर मेथी के दाने। दोनों ही तरह से खाने से डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है। मेथी में मौजूद एमिनो एसिड इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। रोज सुबह खाली पेट मेथी के दाने का पाउडर बनाकर उसे गर्म पानी के साथ एक चम्मच खाने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
पेट में कब्ज के लिए
अगर किसी व्यक्ति को खाना नहीं पचता या फिर अपच की परेशानी रहती है तो मेथी की सब्जी खाने से बहुत फायदा मिलता है। मेथी के पत्ते को पानी में उबालकर उसका सेवन करना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा मेथी खाने से गठिया या शरीर के जोड़ों में  होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें