आज यानि 9 सितंबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन है। हर साल बढ़ती हुई उम्र के साथ वो और ज्यादा फिट और यंग होते जा रहें हैं। अक्षय कुमार अपने आप को फिट रखने के लिए घर के बने खाने को प्राथमिकता देते हैं। इसके साथ ही उनका फिटनेस रूटीन किसी से भी छिपा नहीं है। तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं बॉलीवुड के इस हैंडसम अभिनेता की पसंदीदा डिश में शामिल थाई ग्रीन करी की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 3
- फोटो : pixa
थाई ग्रीन करी बनाने की सामग्री
ग्रीन करी पेस्ट- एक कटोरी, कोकोनट मिल्क- एक कटोरी, धनिया पाउडर- तीन टेबलस्पून, हरी मिर्च-तीन, धनिया पत्ता, लेमनग्रास, मध्यम आकार के प्याज- दो, लहसुन-अदरक का पेस्ट, बेसिल लीव्स- आधा कटोरी, पनीर और मनपसंद सब्जियां।
एक चौड़े नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और ग्रीन करी पेस्ट को डालकर मध्यम आंच पर भूनें। अपनी पसंदीदा सब्जियां डालकर एक मिनट तक भूनें। इसके बाद नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइए और इसे मध्यम आंच पर दो मिनट तक पका लीजिए। उसमें चीनी और नमक डालें। इसमें बेसिल लीव्स और धनिया का पत्ता ऊपर से डालें। कुछ मिनट पकाने के बाद चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।