फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chole Kulche Recipe: छोले-कुलचे खाने के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही करें इसे तैयार

Thu, 04 Sep 2025 10:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Delhi Style Chole Kulche At Home: आपने कभी न कभी दिल्ली स्टाइल छोले-कुचले के बारे में सुना होगा। अब इसे खाने के लिए आपको दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम इसकी रेसिपी आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
छोले-कुलचे - फोटो : Adobe stock
How to Make Delhi Style Chole Kulche At Home: आपने कभी न कभी दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे के बारे में जरूर सुना होगा। ये डिश अपने मसालेदार छोले और नरम, मक्खनी कुलचों के लिए बेहद मशहूर है।

दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए अगर आपने ये स्वादिष्ट नाश्ता नहीं चखा, तो कुछ अधूरा सा रह गया है। लेकिन अब इसे खाने के लिए आपको दिल्ली आने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही इस मशहूर व्यंजन को बनाने की आसान रेसिपी।

चाहे आप सुबह का नाश्ता बना रहे हों या किसी खास मौके पर कुछ अलग स्वाद लेना चाहते हों, ये दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे आपके खाने के अनुभव को खास बना देंगे। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने घर पर दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
छोले बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
 छोले बनाने का सामान
  • सफेद मटर – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
  • प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)
  •  टमाटर – 2 मध्यम (पिसे हुए)
  •  हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक 
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  •  गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
  •  अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
  •  नमक स्वाद अनुसार
  •  हरा धनिया (गार्निश के लिए)

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Instagram
विधि

दिल्ली स्टाइल छोले-कुलचे बनाने के लिए आपको सबसे पहले सफेद मटर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। अब अगले दिन पानी में नमक डालकर उबाल लें। ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से गल जानी चाहिए, ताकि देखने में ये गाढ़ी-गाढ़ी लगे।

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
मटर को उबालने के बाद इसे ठंडा करें और फिर इसमें बारीक कटा प्यार, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक, और सभी मसाले डालकर मिक्स करें। आखिर में इसमें नींबू और हरा धनिया पत्ती डालकर सजाएं।  

 
विज्ञापन

5 of 7
कुलचे बनाने के लिए - फोटो : AdobeStock
कुलचे बनाने के लिए
  •  मैदा – 2 कप
  •  दही – 1/4 कप
  •  चीनी – 1 टीस्पून
  •  सूखा खमीर (ड्राई यीस्ट) – 1 टीस्पून
  •  नमक – 1/2 टीस्पून
  •  तेल – 2 टेबलस्पून
  •  पानी 

 
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

वैसे तो बाजार में रेडीमेड कुचले मिलते हैं, लेकिन अगर आप इसे ताजा घर पर ही बनाएंगी, तो ये ज्यादा अच्छे लगेंगे। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, नमक, ड्राई यीस्ट डालें। अब इसमें दही और तेल डालकर गूंथें। इस गूंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें ताकि ये फूल जाए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
आटा फूलने के बाद छोटे-छोटे गोले बनाएं और बेलन से गोल-गोल कुलचे बेल लें। आखिर में इसे तवा या तंदूर में सुनहरा होने तक पकाएं। पूरी तरह से पकने के बाद ये तैयार है। अब इसे आप छोले, अचार और सलाद के साथ परोसें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें