फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: चटपटे पानी संग गोलगप्पे नहीं खाएं पकौड़े, स्वाद होगा लाजवाब

Thu, 03 Nov 2022 11:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पानी पकौड़ा रेसिपी - फोटो : instagram
गोलगप्पे या पानी पूरी खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। स्ट्रीटफूड में ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है। लेकिन आज हम आपको पानी पूरी की रेसिपी नहीं बल्कि पानी पकौड़ा की रेसिपी बताएंगे। चटपटे पानी संग गोलगप्पे तो आपने कई बार चखे होंगे। लेकिन इस बार उसी चटपटे, खट्टे-मीठे पानी संग पकौड़ा ट्रार्ई करें। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
बेसन - फोटो : iStock
पानी पकौड़ा बनाने की रेसिपी
एक कप बेसन, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, दो गिलास पानी, 100 ग्राम इमली का गूदा, छोटा चम्मच काला नमक, छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर, छोटा चम्मच चाट मसाला, चुटकीभर हींग, कुछ पुदीना के पत्ते, हरी धनिया के पत्ते, हरी मिर्च दो से तीन, आधा कप अमरूद का रस (अगर मिल जाए तो), आधा चम्मच चीनी, बेकिंग पाउडर आधा छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल।
विज्ञापन

3 of 5
pakoda - फोटो : istock
पानी पकौड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले पकौड़े को तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए किसी गहरे बर्तन में बेसन लें। इसमे लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी और नमक स्वादानुसार मिलाएं। इसमे पानी डालें और चिकना गाढ़ा घोल बनाकर तैयार करें। जिसे आसानी से तेल में गिराया जा सके। इस घोल को हाथों की मदद से फेंट लें, जिससे कि ये फूल जाए और पकौड़े भी फूले-फूले बनकर तैयार हों। अच्छी तरह से फेटने के बाद घोल को दस मिनट के लिए ढंक कर रख दें। 

4 of 5
besan - फोटो : सोशल मीडिया
पानी बनाने के लिए सबसे पहले किसी गहरे बर्तन में दो गिलास पानी लें। इसमे पहले से तैयार हरी चटनी डाल दें। साथ में इमली का पानी, अमरूद का रस डालकर चलाएं। साथ में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, हींग, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालें। पुदीने और हरी धनिया के पत्ते को बिल्कुल बारीक काट कर पानी में डाल दें। साथ में थोड़ी सी चीनी और नींबू का रस डालें। अच्छी तरह से मिलाकर ढंककर रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी पकौड़ा रेसिपी - फोटो : instagram
अब बेसन के घोल को दस मिनट हो गए तो एक बार खोलकर अच्छी तरह से फिर से फेंट लें और आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल दें। एक बार फिर अच्छी तरह से फेंट लें। कड़ाही को गैस पर रखे और गर्म करें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो तेल डालें और गर्म करें। फिर छोटे गोल पकौड़े तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा तल कर निकालें। इन तैयार पकौड़ों को तेल से निकालकर सादे पानी में डालें। कुछ सेकेंड पानी में रहने के बाद इसके पानी को निचोड़कर तैयार चटपटे पानी में डाल दें। बस तैयार है स्वादिष्ट पानी वाले पकौड़े, जिसका स्वाद लाजवाब लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें