Bread Pakoda Without Oil: सर्दी का मौसम आते ही लोगों ने घूमने-फिरने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ बहुत से लोग ठंड का लुत्फ घर पर ही रहकर उठाते हैं। अगर आप भी घर पर रहकर सर्दी के मजे ले रहे हैं, तब तो कुछ चटपटा सा खाने का मन अवश्य करता होगा। पर, आप चाह के भी हर रोज तला-भुना नहीं खा सकते।
अब जब आप अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं लेकिन कुछ चटपटा भी खाना चाहते हैं तो आप बिना तले ब्रेड पकौड़ा भी तैयार कर सकते हैं। सुनकर अजीब लगा न, पर ये सच है। आप बिना तले भी स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा तैयार कर सकते हैं। आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि सर्दी के मौसम में आप बिना कुछ सोचे पकौड़ों का मजा ले सकें।