फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghani Soya Chaap Recipe: बिना प्याज-लहसुन के तैयार करें बाजार जैसी अफगानी सोया चाप

Tue, 18 Feb 2025 12:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानी सोया चाप एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे बिना प्याज और लहसुन के भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी क्रीमी और मसालेदार होती है, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है।  
 
विज्ञापन
1 of 6
बिना प्याज-लहसुन के तैयार करें बाजार जैसी अफगानी सोया चाप - फोटो : Adobe stock
Afghani Soya Chaap Recipe: जब भी शाकाहारी लोगों के लिए स्टार्टर पकवानों की बात होती है तो पनीर टिक्का सबसे ऊपर आता है, लेकिन अब इसके साथ-साथ सोया चाप का स्वाद भी शाकाहारी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। सोया चाप कई तरह के फ्लेवर में परोसी जाती है, इनमें मसाला सोया चाप, तंदूरी सोया चाप, मलाई सोया चाप, हरा-भरा सोया चाप, स्टफ्ड सोया चाप जैसे कई विकल्प आते हैं।

बात करें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सोया चाप की तो उनमें अफगानी सोया चाप सबसे स्वादिष्ट होती है, क्योंकि ये ज्यादा तीखी नहीं होती। यदि आप बाजार में इसे खाएंगे तो इसमें प्याज-लहसुन पड़ता है, जबकि आज भी कई लोग ऐसे हैं जो प्याज-लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको अफगानी सोया चाप की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
अफगानी सोया चाप बनाने का सामान - फोटो : instagram
अफगानी सोया चाप बनाने का सामान
 
  •  6-8 सोया चाप स्टिक्स  
  •  ½ कप दही (फ्रेश और गाढ़ा)  
  •  ¼ कप फ्रेश क्रीम  
  •  2 टेबलस्पून कसूरी मेथी 
  •  2 टेबलस्पून बेसन (भुना हुआ)  
  •  1 टीस्पून अदरक पेस्ट  
  •  1 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट  
  •  1 टीस्पून धनिया पाउडर  
  •  ½ टीस्पून गरम मसाला  
  •  ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर  
  •  ½ टीस्पून हल्दी  
  •  1 टीस्पून चाट मसाला  
  •  ½ टीस्पून नमक (स्वादानुसार)  
  •  1 टीस्पून नींबू का रस  
  •  1 टेबलस्पून मक्खन या घी  
 
विज्ञापन

3 of 6
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि - फोटो : instagram
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि

 अफगानी सोया चाप बनाने के लिए आपको सबसे पहले सोया चाप को तैयार करनी है। इसके लिए सोया चाप को 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही भीगने दें और फिर इसे पानी से निकालकर सूखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

4 of 6
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब एक बड़े बाउल में दही, क्रीम, भुना हुआ बेसन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, कसूरी मेथी, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें सोया चाप डालकर अच्छी तरह से कोट करें और 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट होने के लिए रख दें।
विज्ञापन

5 of 6
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब बारी आती है इसे ग्रिल करने की तो एक तवा या ग्रिल पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा मक्खन या घी डालें।  मेरिनेट की हुई सोया चाप तंदूरी स्टिक में फिक्स करें और उसे धीमी आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। चाहें तो इसे तंदूर या ओवन में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये पूरी तरह से ग्रिल हो जाए तो ग्रिल की हुई चाप को एक कटोरे में निकालकर उसमें थोड़ी सी क्रीम और मक्खन डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। सजाने के लिए इसके ऊपर बारीक कटी धनिया पत्ती मिला दें। इसे हरी चटनी, दही और चाट मसाले के साथ गरमागरम परोसें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें