फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में बिकती हैं 5 अलग तरह की चॉकलेट, कैसे मिले इन्हें अनोखे नाम

Sun, 21 Jan 2018 05:07 PM IST
गोविंद कुमार
विज्ञापन
1 of 6
chocolate
चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं। दुनियाभर में स्विट्जरलैंड और बेल्जियम की चॉकलेट का नाम है। सिर्फ बच्चों को ही नहीं हर उम्र के लोगों को चॉकलेट पसंद होती है। बच्चों को खुश करने से लेकर गर्लफ्रेंड को मनाने तक के लिए सबका इलाज है चॉकलेट। आज हम आपको बताने जा रहे है 5 चॉकलेट और इनके अनोखे नाम के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
toblerone
टोबलेरोन

पिरामिड के आकार वाली इस चॉकलेट का नाम स्विट्जरलैंड के थियोडोर टोबलेर के नाम पर पड़ा। 1908 में अपने चचेरे भाई इमिल बोमाल के साथ मिस्टर टोबलेर ने इस अनोखी मिल्क चॉकलेट का उत्पादन शुरू किया था। टोबलेरोन को अपने पिरामिड के आकार के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
mars bar
मार्स बार

मार्स बार चॉकलेट का नाम इसे बनाने वाली कंपनी के नाम पर पड़ा। इस कंपनी का नाम इसके संस्थापक फ्रैंकलिन क्लेरेंस मार्स के नाम पर पड़ा था, जिसकी स्थापना 1911 में हुई। मार्स बार ब्रिटेन में बहुत लोकप्रिय है। मार्स इंकॉर्पोरेटेड कंपनी ने 1923 में बड़े स्तर पर चॉकलेट का उत्पादन करना शुरू किया।

4 of 6
bournville
बॉर्नविल

बॉर्नविल चॉकलेट का नाम इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित बॉर्न ब्रक टाउन के नाम पर पड़ा। कैडबरी ब्रदर्स जॉर्ज और रिचर्ड ने अपनी फैक्टरी का नाम जगह के शुरुआती नाम बॉर्न और टाउन के लिए फ्रेंच भाषा में उपयोग होने वाले विले को मिलाकर रखा। 1908 में इस चॉकलेट का उत्पादन शुरू हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
twix
ट्विक्स

ट्विक्स चॉकलेट का नाम दो शब्दों ट्विन और मिक्स को मिलाकर रखा गया। ट्विन से मतलब इसमें दो अलग-अलग भाग का होना और मिक्स से आशय है, इसका विभिन्न चीजों जैसे   कैरमेल, चॉकलेट और बिस्किट आदि का मिश्रण। 1967 में लंदन में इस चॉकलेट का उत्पादन शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snickers
स्निकर्स

स्निकर्स का पहले नाम 'मैराथन' था। मार्स इंक के मालिक फ्रैंकलिन मार्स की पत्नी के पंसदीदा घोड़े के नाम पर पड़ा था। इस चॉकलेट का उत्पादन होने से दो महीने पहले ही घोड़े की मौत हो गई। इसका इस्तेमाल एथलीट्स हाई एनर्जी खुराक के तौर पर भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें