खजूर एक सुपर फूड है। इसके स्वास्थ्य लाभ की लिस्ट बनाई जाए तो बहुत लंबी हो जाएगी। इसमें बहुत सारी ऊर्जा, लौह और खनिज तत्व होते हैं जो पूरे बॉडी सिस्टम को फायदा पहुंचाते हैं। छुआरे के पाउडर को दूध में मिलाया जाए तो यह बढ़िया पेय बन जाता है। इससे प्राकृतिक रूप से मिठास आ जाती है। इसे भी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। सर्दियों में बच्चों की बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। ऐसे में जई (ओट्स), गेहूं का दलिया और सूखे मेवों को मिलाकर प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला पाउडर बनाया जा सकता है। इसे दूध में मिलाकर पिया जाए तो कई तरह के फायदे पाए जा सकते हैं।