फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Peanut Butter Recipe: घर पर पीनट बटर कैसे बनाएं? जानें 10 मिनट की आसान रेसिपी

Sat, 11 Jul 2026 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Peanut Butter Kaise Banaye: घर पर पीनट बटर कैसे बनाएं?
घर पर पीनट बटर बनाने के लिए 2 कप भुनी हुई मूंगफली, 1-2 चम्मच शहद, 1 चम्मच मूंगफली या ऑलिव ऑयल, थोड़ा नमक और मिक्सर की जरूरत होती है। सभी सामग्री को 5-7 मिनट तक पीसें, जब तक मिश्रण पूरी तरह क्रीमी न हो जाए। तैयार पीनट बटर को एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में 3-4 सप्ताह तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
घर पर पीनट बटर कैसे बनाएं - फोटो : Ai

Peanut Butter Banane Ki Vidhi: खान-पान को लेकर भारतीय रसोई में प्राथमिकता होती है स्वाद परोसना। इसके अलावा एक जैसा भोजन या व्यंजन खिलाने के बजाय हर दिन कुछ नया और अलग स्वाद भी जरूरी है। लेकिन सबसे जरूरी है स्वास्थ्य। खाना ऐसा हो जो स्वाद के साथ सेहत भी दे। 

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दिन अलग और हेल्दी स्नैक्स झटपट बनाना आसान नहीं होता, ऐसे में लोग बाजार की चीजों को भी शामिल करते हैं जैसे पीनट बटर। पीनट बटर सिर्फ जिम जाने वालों का ही नहीं, बल्कि बच्चों, युवाओं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों का भी पसंदीदा फूड बन चुका है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

लेकिन बाजार में मिलने वाले कई पीनट बटर में अतिरिक्त चीनी, प्रिजर्वेटिव और रिफाइंड ऑयल मिलाए जाते हैं, जो नियमित सेवन के लिए बेहतर विकल्प नहीं माने जाते।

हालांकि अगर आप शुद्ध, ताजा और अपनी पसंद के स्वाद वाला पीनट बटर खाना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना सबसे आसान और किफायती तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको केवल कुछ साधारण सामग्री और एक मिक्सर की जरूरत होगी। मात्र 10-15 मिनट में तैयार होने वाला यह होममेड पीनट बटर स्वाद में बाजार जैसा ही होता है, बल्कि कई मामलों में उससे भी बेहतर साबित होता है।

यहां जानिए घर पर पीनट बटर बनाने की आसान विधि, जरूरी सामग्री, स्वाद बढ़ाने के टिप्स। साथ ही ये भी जानिए कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है। लेकिन सबसे पहले जानिए पीनट बटर के फायदे।

  • पीनट बटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन E, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है।
  • यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
  • पीनट बटर ऊर्जा देता है।
  • मांसपेशियों की रिकवरी में भी सहायक माना जाता है।
  • सीमित मात्रा में इसका सेवन वजन प्रबंधन और संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।
     
विज्ञापन

2 of 5
मूंगफली - फोटो : Freepik.com
पीनट बटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
 
  • 2 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 1 चम्मच मूंगफली का तेल या ऑलिव ऑयल
  • आधा चम्मच नमक
  • 1-2 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक)
विज्ञापन

3 of 5
पीनट बटर कैसे बनाएं - फोटो : AI
घर पर पीनट बटर बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- भुनी हुई मूंगफली को मिक्सर जार में डालकर पहले मोटा पीस लें।
स्टेप 2- इसके बाद लगातार 5-7 मिनट तक ब्लेंड करें।
स्टेप 3- मूंगफली से प्राकृतिक तेल निकलने लगेगा और मिश्रण धीरे-धीरे क्रीमी बन जाएगा।
स्टेप 4- अब इसमें नमक, शहद और थोड़ा तेल डालकर दोबारा ब्लेंड करें।
स्टेप 5- जब मिश्रण पूरी तरह स्मूद हो जाए, तब इसे कांच के साफ जार में भर लें।

4 of 5
पीनट बटर में जोड़े खुद का फ्लेवर - फोटो : AI
स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स

अगर आप अलग-अलग फ्लेवर पसंद करते हैं तो इसमें कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे, 
  • डार्क चॉकलेट
  • कोको पाउडर
  • दालचीनी
  • शहद
  • थोड़ा-सा वनीला
वहीं क्रंची पीनट बटर के लिए अंत में थोड़ी दरदरी कुटी मूंगफली मिलाएं।
इसे ब्रेड, रोटी, स्मूदी, ओट्स या फलों के साथ भी खाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर पीनट बटर कैसे बनाएं - फोटो : Ai
कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?
  • घर पर बना पीनट बटर एयरटाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें।
  • यह सामान्यतः 3 से 4 सप्ताह तक अच्छी गुणवत्ता में रहता है।
  • यदि इसमें पानी न जाए और हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग किया जाए, तो इसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें