फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: बाजार जैसा टेस्टी कांजी वड़ा घर पर बनाने का आसान तरीका, होली पर करें सर्व

Sat, 21 Feb 2026 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kanji Vada Recipe:  इस बार होली मे अपने मेहमानों को कुछ अलग परोसने के लिए ये स्नैक्स परफेक्ट हैं, जिसे बनाना भी आसान है। अभी से कांजी वड़ा की रेसिपी सेव करके रख लें।
विज्ञापन
1 of 6
कांजी वड़ा की विधि नोट कर लें - फोटो : Adobe stock

 

Kanji Vada Kaise Banaye: होली का त्योहार आते ही घरों में गुजिया, दही बड़े और ठंडाई की तैयारी शुरू हो जाती है। इसी के साथ एक और खास डिश है जो खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाती है, कांजी वड़ा

खट्टा-तीखा, हल्का मसालेदार और प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर कांजी वड़ा होली की थाली को खास बना देता है। अच्छी बात यह है कि इसे दो-तीन दिन पहले से तैयार करना पड़ता है, ताकि इसका स्वाद पूरी तरह निखर आए।

अगर आप चाहते हैं कि इस होली मेहमान आपके खाने की तारीफ करते न थकें, तो कांजी वड़ा जरूर बनाएं। बस याद रखें कि इसे दो-तीन दिन पहले तैयार करना है। इस बार होली मे अपने मेहमानों को कुछ अलग परोसने के लिए ये स्नैक्स परफेक्ट हैं, जिसे बनाना भी आसान है। अभी से कांजी वड़ा की रेसिपी सेव करके रख लें।

 

विज्ञापन

2 of 6
कांजी वड़ा कैसे बनाएं - फोटो : instagram

कांजी वड़ा क्या है?

कांजी वड़ा एक पारंपरिक उत्तर भारतीय डिश है जिसमें उड़द दाल के वड़े खट्टी-तीखी राई वाली फर्मेंटेड पानी (कांजी) में डाले जाते हैं। 2–3 दिन की धूप में रखने के बाद इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

 

कांजी वड़ा के फायदे

 

  • पाचन के लिए फायदेमंद

  • प्राकृतिक प्रोबायोटिक

  • हल्का और हेल्दी

  • त्योहार के भारी खाने के बीच संतुलन बनाए

 

होली पर कांजी वड़ा क्यों खास है?

 

होली का त्योहार रंगों के साथ स्वाद का भी उत्सव है। जैसे होली पर गुजिया और ठंडाई का महत्व है, वैसे ही कांजी वड़ा भी कई घरों की पारंपरिक पहचान है। यह डिश त्योहार के भारी और मीठे पकवानों के बीच एक हल्का, खट्टा और ताजगीभरा विकल्प देती है।

विज्ञापन

3 of 6
कांजी वड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री - फोटो : Adobe stock

कांजी वड़ा बनाने की सामग्री


कांजी के लिए, 

 
  • 4- 5 गिलास उबला और ठंडा किया हुआ पानी

  • 2 बड़े चम्मच काली राई (दरदरी पीसी हुई)

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी

  • स्वादानुसार नमक

  • चुटकीभर हींग


वड़े के लिए, 

 
  • 1 कप धुली उड़द दाल

  • स्वादानुसार नमक

  • तलने के लिए तेल

 

4 of 6
होली में कांजी वड़ा बनाने का तरीका - फोटो : instagram

कांजी वड़ा बनाने की विधि


स्टेप 1- दो-तीन दिन पहले कांजी तैयार करें

  • इसके लिए एक साफ कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में पानी डालें। 
  • इसमें पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और हींग डालें।
  • अच्छे से मिलाकर ढक दें।
  • इसे दो-तीन दिन धूप में रखें। 
  • दिन में एक बार साफ चम्मच से हिलाते रहें।
नोट- जब पानी में हल्की खटास आ जाए, तो कांजी तैयार है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कांजी वड़ा बनाने की विधि - फोटो : instagram

स्टेप 2- वड़े तैयार करें

  • उड़द दाल को 5-6 घंटे भिगो दें।
  • पानी निकालकर बारीक पीस लें।
  • मिश्रण को 5-7 मिनट अच्छी तरह फेंटें ताकि वड़े मुलायम बनें।
  • गरम तेल में छोटे-छोटे वड़े तल लें।
  • तले हुए वड़ों को गुनगुने पानी में 10 मिनट डालें, फिर हल्का निचोड़ लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांजी वड़ा कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock

स्टेप 3- वड़े को कांजी में डालें

  • तैयार वड़ों को कांजी में डाल दें।
  • एक दिन के लिए फिर से ढककर रख दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट कांजी वड़ा सर्व करने के लिए तैयार है।
 

परफेक्ट कांजी वड़ा बनाने के टिप्स

 
  • हमेशा साफ और सूखा बर्तन इस्तेमाल करें।
  • अगर मौसम ठंडा है, तो 3–4 दिन लग सकते हैं।
  • धूप अच्छी मिले तो स्वाद बेहतर आता है।
  • ज्यादा खट्टा पसंद हो तो 1 दिन और फर्मेंट होने दें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें