फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujiya Recipe: होली पर बनाएं 5 तरह की स्वादिष्ट गुजिया, खाकर मेहमान करेंगे तारीफ

Fri, 20 Feb 2026 10:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Recipes: इस वर्ष होली में पारंपरिक मावा गुजिया के अलावा भी कुछ अलग तरह की गुजिया बनाएं ताकि मेहमान इम्प्रेस हो जाएं। चाॅकलेट, नारियल, या ड्राईफ्रूट गुजिया भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गुजिया बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

Gujiya Banane Ki Vidhi: होली का त्योहार हो और घर में गुजिया की खुशबू न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? रंगों के इस पर्व पर मीठे पकवानों की खास परंपरा है और गुजिया उनमें सबसे लोकप्रिय है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मावा व ड्राई फ्रूट्स से भरी गुजिया हर किसी की पसंदीदा होती है।

इस वर्ष होली पर पारंपरिक मावा गुजिया से अलग कुछ नया ट्राई करें, जिसे खाकर मेहमान आपकी तारीफ भी करें और रेसिपी पूछे भी रह न पाएं। इस बार होली के मौके पर  5 अलग-अलग तरह की खास गुजिया बनाएं और त्योहार को अधिक खास बना दें। पारंपरिक स्वाद से लेकर मॉडर्न ट्विस्ट तक, हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगी। यहां 5 तरह की गुजिया बनाने की विधि बताई जा रही है। साथ ही परफेक्ट गुजिया बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी बताए जा रहे हैं। 


परफेक्ट गुजिया बनाने के जरूरी टिप्स

  • मोयन सही मात्रा में डालें।

  • किनारों को अच्छी तरह दबाएं ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले।

  • हमेशा मध्यम आंच पर तलें।

  • स्टोर करने से पहले पूरी तरह ठंडा करें।

विज्ञापन

2 of 6
Gujiya Recipe - फोटो : Adobe stock

पारंपरिक मावा गुजिया रेसिपी


सामग्री
  • 2 कप मैदा
  • 4 बड़े चम्मच घी (मोयन के लिए)
  • 1 कप मावा
  • आधा कप पिसी चीनी
  • काजू, बादाम, किशमिश
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए घी या तेल

बनाने की विधि
 
  • मैदा में घी मिलाकर अच्छी तरह मसल लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • मावा हल्का भून लें और ठंडा होने पर उसमें चीनी व ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
  • आटे की लोई बेलकर मिश्रण भरें और गुजिया शेप दें।
  • मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

टिप: कुरकुरी गुजिया के लिए आटा ज्यादा सॉफ्ट न रखें।
विज्ञापन

3 of 6
चाॅकलेट गुजिया - फोटो : instagram

चॉकलेट गुजिया


सामग्री
  • 2 कप मैदा
  • 1 कप खोया
  • आधा कप चॉकलेट चिप्स
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • आधा कप पिसी चीनी

विधि
 
  • खोया भूनकर ठंडा करें।
  • उसमें चॉकलेट चिप्स और चीनी मिलाएं।
  • गुजिया में भरकर तलें या बेक करें।


टिप: ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट डालकर सर्व करें।

4 of 6
नारियल गुजिया - फोटो : Adobe Stock

नारियल गुजिया


सामग्री
  • 1 कप सूखा नारियल बुरादा
  • आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/4 कप ड्राई फ्रूट्स

नारियल की गुजिया कैसे बनाएं
 
  • नारियल और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर हल्का पकाएं।
  • ठंडा होने पर गुजिया में भरें।
  • तलकर या बेक कर सकते हैं।

स्वाद: हल्की मिठास और नारियल की खुशबू इसे खास बनाती है।
विज्ञापन

5 of 6
ड्राई फ्रूट गुजिया - फोटो : Adobe stock

ड्राई फ्रूट गुजिया


सामग्री
  • काजू, पिस्ता, बादाम, अंजीर बारीक कटे हुए
  • आधा कप शहद
  • 1/4 कप मावा

विधि
 
  • सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का भून लें।
  • मावा और शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
  • गुजिया में भरकर तलें।

खासियत: कम चीनी, ज्यादा पौष्टिकता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेक्ड गुजिया - फोटो : instagram

बेक्ड गुजिया 


सामग्री
  • गेहूं का आटा
  • मावा या नारियल फिलिंग
  • घी

विधि
  • आटा गूंथकर गुजिया तैयार करें।
  • 180°C पर 20-25 मिनट बेक करें।
  • हल्का सुनहरा होने पर निकाल लें।

फायदा - कम तेल, ज्यादा सेहत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें