होली के खास मौके पर कुरकुरी मसाला मठरी एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। इसे पहले से बनाकर रखा जा सकता है, जिससे त्योहार के दिन आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
Holi 2025 Special Snack: होली के त्योहार पर न सिर्फ लोग एक-दूसरे के साथ रंग खेलते हैं, बल्कि वो साथ ही में एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने-अपने घरों में खूब तैयारी करता है और तरह-तरह के पकवान बनाता है। महिलाएं इस दिन फ्री रह पाएं, इसके लिए वो पहले से ही कई तरह के नाश्ते बनकर रख लेती हैं।
यदि आप भी कुछ ऐसा ही करना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसा विकल्प बताने जा रहे हैं, जो बनाने में भी आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। हम यहां बात कर रहे हैं मसाला मठरी की, जिसे आप पहले से बनाकर तैयार कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मसाला मठरी बनाने का सामान
- फोटो : AdobeStock
मसाला मठरी बनाने का सामान
2 कप मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी (मठरी को क्रिस्पी बनाने के लिए)
2 बड़े चम्मच तेल (मोयन के लिए)
1 छोटा चम्मच अजवायन
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी (आटा गूंधने के लिए)
तलने के लिए तेल
विज्ञापन
3 of 7
मसाला मठरी
- फोटो : freepik.com
विधि
मसाला मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, अजवायन, जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर और नमक डालें। अब इसमें मोयन के लिए तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
4 of 7
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
जब मिश्रण मोयन के कारण मुट्ठी में दबाने पर बंध जाए, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त मैदा गूंथ लें। मैदा को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
विज्ञापन
5 of 7
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
अब गुंथी हुई मैदा की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। बेलन से हल्की मोटी मठरी बेलें। इसके बाद इसे कांटे या चाकू से मठरी पर हल्के-हल्के निशान बना लें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं।
विज्ञापन
6 of 7
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
अब बारी है मठरी को तलने की। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर मठरियां तलें, ताकि वे अंदर तक अच्छे से पकें और कुरकुरी बनें।
जब मठरियां सुनहरी और क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें। इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। होली के दिन चाय या ठंडाई के साथ इसका मजा लें।