Holi 2025 Low-Oil Dishes : त्योहार के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। भारतीय घरों में तो मीठे से लेकर नमकीन और स्पाइसी व्यंजन व पकवान घर पर ही तैयार किए जाते हैं, जिसे लोग स्वाद लेकर खाते हैं। हालांकि जो लोग स्वास्थ्य कारणों या फिटनेस के लिए खान-पान में परहेज करते हैं, उनके लिए त्योहार के समय खुद पर काबू रख पाना मुश्किल हो जाता है। लजीज पकवान देखकर मुंह में पानी आने लगता है और वह अधिक तैलीय, चटपटा खाना खाने में परहेज करना भूल जाते हैं । इस तरह के व्यंजनों का अधिक सेवन पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
होली आने वाली है। इस मौके पर आप तरह-तरह के लजीज पकवान बनाना और खिलाना चाहती हैं लेकिन परिवार के सदस्यों व मेहमानों की सेहत का भी ध्यान रखना चाहती हैं तो ऐसे व्यंजन बनाएं कम तेल मसालों से तैयार किया गया हो। साथ ही स्वाद में भी कोई कमी न हो। अगर आप चाहते हैं कि इस होली पर आपके मेहमान स्वाद के साथ सेहत का भी आनंद लें, तो इस बार कम तेल वाले हेल्दी व्यंजनों को अपने मेनू में शामिल करें। आइए जानते हैं होली के लिए कम तेल में कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं और इनकी विधि क्या है।