होली का खुमार आज चारों तरफ दिखाई दे रहा है। हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली खेल रहा है। रंग खेलने के बाद शाम को लोग एक-दूसरे के घर होली मिलने जाते हैं। ऐसे में हर किसी के घर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली के दिन रंग खेलने के बाद इतनी थकान हो जाती कि कहीं आना-जाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के लिए सबसे कठिन काम होता है इतनी थकान में भी खाना बनाना।
ऐसे में हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप या तो होली खेलने के बाद और या फिर डिनर में झटपट तैयार कर सकती हैं। हम बात कर रहे वेजिटेबल पुलाव की, जिसे बनाना भी काफी आसान है, और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी वेज पुलाव की सिंपल रेसिपी बताते हैं।