फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujiya Recipe: होली खेलने के पहले झटपट ऐसे बनाएं गुजिया, खाकर मेहमान भी करेंगे तारीफ

Mon, 25 Mar 2024 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली पर आसान तरीके से स्वादिष्ट गुजिया बनाने का तरीका हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गुजिया - फोटो : istock
होली का पर्व रंगों के साथ-साथ खाने-पीने की वजह से भी लोगों को काफी पसंद है। इस त्योहार में लोग पहले तो जमकर रंग खेलते हैं, और फिर एक-दूसरे के घर होली की बधाई देने जाते हैं। लोगों के स्वागत के लिए हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कई-कई दिनों पहले से ही लोग अपने घरों में पापड़-चिप्स तैयार करते हैं। इसके साथ ही होली के कुछ दिन पहले नमकीन, मठरी और तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

इन सभी पकवानों में एक डिश ऐसी है, जो होली पर आपको हर घर में मिलेगी। हम बात कर रहे हैं गुजिया की, जिसे होली का सबसे खास पकवान कहा जाता है। होली पर हर घर में लोग गुजिया बनाते हैं। अब जब आज ही होली खेली जाएगी, तो आपके पास ज्यादा समय नहीं हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको आसान तरीके से गुजिया बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गुजिया बनाने का तरीका - फोटो : social media

गुजिया बनाने का सामान

मैदा - 2 कप
घी - 4 टेबलस्पून (मैदा गूंथने के लिए )
सूखे मेवे  - ½ कप 
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
खोया या मावा - 200 ग्राम
पिसी हुई चीनी या कंद - 1 कप
घी - तलने के लिए
विज्ञापन

3 of 7
गुजिया बनाने का तरीका - फोटो : iStock
विधि

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को सही से गूंथना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले मैदा छानकर एक परात में ले लें। अब इसमें पिघला हुआ घी डालें और मैदा गूंथना शुरू करें। घी सही से मिलाने के बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर मैदा गूंध लें। अब इस गूंथी हुई मैदा को ढककर साइड में रख दें।

4 of 7
गुजिया बनाने का तरीका - फोटो : istock
इसके बाद आपको गुजिया में भरने के लिए मावा तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में खोया या मावा लेकर उसे सुनहरा होने तक सही से भूनें। जब ये सही से भुन जाए तो गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा कर लें।
विज्ञापन

5 of 7
गुजिया बनाने का तरीका - फोटो : Istock
इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी या कंद, कटे हुए मेवे और इलाइची पाउडर डालकर सही से मिला लें। जब से सही से मिक्स हो जाए तो गुजिया बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके लिए गूंथी हुई मैदा की छोटी-छोटी लोई तैयार करें।
विज्ञापन

6 of 7
गुजिया बनाने का तरीका
इन लोइयों को बेलकर उसे गुजिया के सांचे में रखकर उसमें मावा भरें। मावा भरने के बाद इसके किनारों पर थोड़ी गीली मैदा लगाकर चिपका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुजिया बनाने का तरीका - फोटो : istock
इसे अब हल्के हाथ से सांचे से निकालें और गर्म घी में सुनहरा होने तक तलें। जब ये तल जाए तो इसे नैपकिन पर निकालकर रख लें, ताकि इसका अतिरिक्त घी सूख जाए। बस आपकी गुजिया तैयार है। इसे अपने मेहमानों को आप परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें