फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली में मेहमानों को पिलाएं केसर-पिस्ता वाली ठंडाई, यहां जानें इसे बनाने का सरल तरीका

Fri, 22 Mar 2024 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली पर हर किसी के घर में ठंडाई जरूर बनती है। ऐसे में इस लेख में हम आपको ठंडाई बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई - फोटो : फाइल फोटो
पूरे देश में होली के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। रंगों के इस त्योहार पर हर राज्य में अपने-अपने तरीके से होली मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों के सात मिलकर होली खेलते हैं और खूब मौज मस्ती करते हैं। होली खेलने के अलावा ये दिन तरह-तरह के पकवानों के लिए भी जाना जाता है। होली के त्योहार पर लोगों के घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों में ठंडाई भी शामिल है।

दरअसल, इस समय गर्मी भी पड़ने लगी है। इसी के चलते लोग अपने मेहमानों को नाश्ते के साथ पेय पदार्थ में ठंडाई परोसते हैं। वैसे तो आप ठंडाई पाउडर बाजार से खरीद सकती हैं, लेकिन अगर आप ये घर पर तैयार करना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट ठंडाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप ये ठंडाई अपने मेहमानों को परोसेंगी, तो वो आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई - फोटो : Istock
ठंडाई के लिए सामान
  • दूध
  • चीनी
  • काजू
  • पिस्ता
  • बादाम
  • हरी इलायची
विज्ञापन

3 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई - फोटो : getty images
  • खसखस
  • काली मिर्च
  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
  • केसर
  • सौंफ

4 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई
विधि

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बादाम और दूसरी कटोरी में काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, खसखस को भी दस मिनट के लिए भिगो कर रख दें। इन सभी को साइड रखने के बाद केसर के धागों को थोड़े से दूध में भिगो दें।
विज्ञापन

5 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई - फोटो : iStock
इसके बाद इलायची, सौंफ, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से पीस कर इसका महीन पाउडर बना दें। जब सभी सामान तैयार हो जाए तो एक भगोने में दूध को उबाल लें। जब दूध उबलने लगे तो इसमें चीनी डालकर मिलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केसर-पिस्ता वाली ठंडाई
इसके बाद इसमें केसर वाला दूध डाल दें। सबसे आखिर में सभी चीजों को दूध डालकर सही से मिक्स करें। अब सभी दूध को अच्छी तरह से चलाने के बाद गैस बंद करके ठंडाई को ठंडा कर लें। जब ये ठंडा हो जाए तो अपने मेहमानों को होली पर ठंडाई परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें