फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : होली पर आसान तरीके से बनाएं ये स्नैक्स, बड़ों के साथ बच्चे भी करेंगे पसंद

Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्टी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर पर बनाकर आप ना सिर्फ बड़ों का बल्कि बच्चों का भी दिल जीत लेंगे
विज्ञापन
1 of 6
होली - फोटो : Pixabay
Holi 2023 : होली का त्योहार अपने साथ-साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन चारों ओर लोग रंगों में डूबे नजर आते हैं। एक-दूसरे को गले लग कर होली की बधाई देते हैं। एक-दूसरे के घर पर होली की बधाई देने जाते हैं। इसी के चलते सभी के घरों में खाने के तरह-तरह के सामान बनते हैं। लोग अपने घरों में रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए मिठाइयां और कई तरह के पकवान बनाते हैं। पर, अगर आप चाहती हैं कि आपके मेहमान आपके बनाए टेस्टी स्नैक्स की तारीफ करके जाएं तो हमारी ये खबर आपकी मदद कर सकती है।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्टी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर पर बनाकर आप ना सिर्फ बड़ों का बल्कि बच्चों का भी दिल जीत लेंगी। खाने के इन आइटम्स को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
पोटली समोसा - फोटो : instagram
पोटली समोसा

अगर आप सिंपल समोसा खाकर बोर हो गई हैं तो घर पर पोटली समोसा बना सकती हैं। इस समोसे की पापड़ी बनाने के लिए आपको मैदा, नमक, तेल और पानी की जरूरत होगी। समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को गूंथ कर अलग रख दें। अब दो उबले आलू लेकर इन्हें मैश कर लें।
 
विज्ञापन

3 of 6
पोटली समोसा - फोटो : instagram
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और इसमें आलू, मटर के दाने, पनीर के टुकड़े, काजू के टुकड़े, किशमिश, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए भून लीजिए। ये मिश्रण तैयार है। 

4 of 6
पोटली समोसा - फोटो : instagram
अब समोसे की स्टफिंग तैयार करने के बाद गूंथे हुए मैदे को हाथों से एक बार और मसल लें, फिर छोटी लोई तोड़कर हल्का बेलें और हथेली पर रखकर इसमें स्टफिंग भर दें। अब सिंपल तरीके से इसे पोटली की तरह फोल्ड कर दें। इसी तरह सभी पोटली समोसे तैयार करके रख लें और सेंक लें। अपने रिश्तेदारों को गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन

5 of 6
पापड़ी चाट - फोटो : istock
हार्ट शेप पापड़ी चाट

बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पापड़ी चाट खाना बेहद पसंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, सूजी, तेल, नमक, अजवाइन, पानी और तलने के लिए तेल निकाल लें। पापड़ी का आटा तैयार करने के लिए मैदे और सूजी को मिलाकर इसमे अजवाइन, नमक और तेल डालकर गूंथ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पापड़ी चाट - फोटो : instagram
अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार करें। इनको बेल कर दिल के आकार में काट लें। अब इसे गर्म तेल में सेक लें। इसकी टॉपिंग्स बनाने के लिए उबले आलू, टमाटर, मूंग, काला चना को उबालकर रख लें। पापड़ी चाट सजाने के लिए दही में हल्की चीनी डालकर इसे मीठा बना लें। सर्व करने के पहले पापड़ी के ऊपर ये सब रख कर इसपर चाट मसाला, इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव डालें। बस इसके साथ ये पापड़ी चाट तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें