फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: होली में भांग का नशा उतारने के लिए बनाएं ये ड्रिंक्स, हैंगओवर के साथ थकान से भी मिलेगी राहत

Fri, 18 Mar 2022 12:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हैंगओवर ड्रिंक्स - फोटो : pixabay
होली का पर्व उत्साह, मस्ती का पर्व है। इस पर्व में लोग होली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें दोस्त रिश्तेदार शामिल होते हैं। होली पार्टी में रंग खेलने के साथ ही लोग ड्रिंक्स भी करते हैं। भांग या शराब के सेवन होली में अक्सर देखने को मिलता है। हालंकि क्षमता से ज्यादा नशे का सेवन बाद में दिक्कत करता है। इसे ही होली का हैंगओवर कहते हैं। रंग खेलने के बाद होली के अगले दिन से हैंगओवर होने लगता है। सिर दर्द, थकान आदि के कारण होली के बाद कई दिन लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, या खुद किसी होली पार्टी में पहुंचे हैं और वहां अल्कोहल या भाग का सेवन किया है, तो हैंगओवर ड्रिंक्स घर पर ही बनाकर नशा उतार सकते हैं। घर पर हैंगओवर ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
नींबू पानी - फोटो : Pixabay
घर पर बनाएं हैंगओवर ड्रिंक्स

नींबू पानी

हैंगओवर उतारने के लिए नींबू पानी सबसे अच्छा है। इसे बनाने के लिए एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिला लें। इसे सोने से पहले पी लें।  नींबू पानी नशे के कारण होने वाला सिरदर्द से राहत दिलाता है। उल्टी और दस्त की संभावना को भी दूर करता है।
विज्ञापन

3 of 5
नारियल पानी - फोटो : iStock
नारियल पानी

होली का हैंगओवर उतारने के लिए आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। शराब का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स के गुण होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। बाजार में आपको आसानी से नींबू पानी मिल जाता है।

4 of 5
छाछ - फोटो : pixabay
छाछ और दही

हैंगओवर उतारने के लिए खट्टे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप दही खा सकते हैं। लेकिन दही में चीनी और नमक न मिलाएं, बल्कि फीका ही खाएं। चाहें तो छाछ पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमली का पानी - फोटो : iStock
इमली का पानी

अगर घर पर इमली हो तो उसका सेवन भी कर सकते हैं। बाजार में चटनी बनाने के लिए लाल इमली आती है, उसे गर्म पानी में डाल कर उबाल लें और फिर इस इमली के पानी का सेवन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें