पान वाली गुझिया
पान की गुझिया
गुझिया को अलग फ्लेवर देने के लिए इसे पान के साथ तैयार करें। वैसे तो खोवे से ही गुझिया तैयार की जाती है। लेकिन थोड़े से अलग भरावन के साथ इसे अलग टेस्ट दिया जा सकता है। पान गुझिया को बनाने के लिए इन सामग्री की जरूरत होगी। मैदा दो कप, भुनी हुई सूजी दो चम्मच, भुना खोवा एक कप, चीनी पिसी हुई, दो पान के पत्ते, गुलकंद दो बड़े चम्मच, नारियल का बुरादा दो चम्मच, टूटीफ्रूटी दो चम्मच, मीठा पान मसाला, सौंफ एक चम्मच, बादाम बारीक कटे हुए और तलने के लिए घी।