फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का दिल है तो बना लें चना चाट, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Thu, 25 Aug 2022 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चना चाट - फोटो : सोशल मीडिया
शाम की चाय के साथ अक्सर कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। जिससे पेट भी भर जाए। अगर आप कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो शाम की चाय के साथ चने की चाट बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आएगा। साथ ही ये बाहर के अनहेल्दी खाने की क्रेविंग को भी दूर करेगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा चने की दाल का चाट। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
चने की दाल - फोटो : pixabay
चना दाल चाट बनाने की सामग्री
चने की दाल एक कटोरी, पानी आवश्यकतानुसार, तेल तलने के लिए, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला एक चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, नींबू का रस एक चम्मच, नमकीन सेव तीन से चार चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
chat - फोटो : instagram
चना दाल चाट बनाने की विधि
चने की दाल की चाट बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी में भिगोकर रख दें। करीब चार से पांच घंटे बाद जब दाल पूरी तरह से फूल जाए तो पानी हटा दें। इस चने की दाल को किसी कपड़े पर फैला दें। जिससे कि इसका सारा पानी सूख जाए। गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें। 

4 of 5
भेलपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
तेल को तेज आंच पर ही गर्म करें। जब तेल खूब गर्म हो जाए तो इसमे चने की दाल को तेल में डालें और दो मिनट तक फ्राई करें। जब तेल में दाल फ्राई हो जाएगी तो तेल के ऊपर आ जाएगी। बस दाल को किसी टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल को सुखा लें। बस इसे ठंडा होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज - फोटो : Pixabay
अब दूसरे बाउल में सारी कटी हुए सामान टमाटर, प्याज, हरी धनिया, हरी मिर्ची मिला लें। साथ में फ्राई दाल को डालें। और ऊपर से नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें। ऊपर से नमकीन डालकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें