फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motichoor Laddoo Recipe: गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए घऱ में तैयार करें मोतीचूर के लड्डू, ये है रेसिपी

Wed, 24 Aug 2022 02:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
laddu - फोटो : iStock
गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है। भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में लाने के लिए भगवान के भक्त अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। पूजा के सामान से लेकर मंदिर की सजावट की खास तैयारी हो रही है। लेकिन इन सबके साथ बप्पा को प्रसन्न करने का सबसे जरूरी तरीका है भोग। भगवान गणेश को भोग में उनके प्रिय मोदक जरूर खिलाएं। गणपति जी को मोतीचूर के लड्डू बेहद प्रिय हैं। वैसे तो हर बार मोतीचूर के लड्डू बाहर से ही आते हैं। लेकिन चूंकि गणपति बप्पा घर में विराजे हैं तो उनका भोग भी अपने हाथों से तैयार करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
laddoo - फोटो : youtube
मोतीचूर के लड्डू बनाना ज्यादातर लोगों को कठिन लगता है। लेकिन इस आसान सी विधि से आप फटाफट मोतीचूर के लड्डू बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि।
विज्ञापन

3 of 7
motichur laddu - फोटो : Istock
मोतीचूर के लड्डू बनाने की सामग्री
बेसन दो सौ ग्राम, पीला फूड कलर, तीन बड़े चम्मच देसी घी, चीनी चार सौ ग्राम, गुलाब जल या केवड़ा जल, नींबू का रस, पिस्ता बारीक कटा हुआ। 

4 of 7
laddoo - फोटो : facebook
मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए बेसन को छानकर किसी बर्तन में रख लें। बेसन में थोड़ा सा फूड कलर डालें। साथ में एक चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब बूंदी बनाने के हिसाब से बेसन में पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रहे ये घोल ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा ना होने पाए। बेसन का घोल ऐसा हो जिसे चम्मच पर लेने से आसानी से नीचे की ओर गिरे। 
विज्ञापन

5 of 7
boondi
अब कड़ाही को गैस पर रखें और इसमे तलने के लिए तेल डालें। तेल जब हल्का गर्म होने लगे तो गैस की आंच को धीमा कर दें। अब कड़ाही के ऊपर किसी छोटे छेद वाली छन्नी को लें। जिससे बूंदी का आकार छोटा-छोटा निकलें। अब इस छन्नी पर बेसन का घोल डालें। छन्नी से छनकर घोल गोल आकार में तेल में गिरेगा। इसे सुनहरा होने तक तल लें। इसी प्रक्रिया से सारी बूंदी बनाकर तैयार कर लें। जब सारी बूंदी बन जाए तो हाथों की मदद से इन पर जमा अतिरिक्त तेल निचोड़ दें। जिससे कि चाशनी में डालने पर तेल अलग ना दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
boondi
अब करें चाशनी की तैयारी
चाशनी बनाने के लिए चार सौ ग्राम चीनी को पैन में डालें। साथ में थोड़ा सा पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब चाशनी गाढ़ी होनी शुरू हो जाए तो इसमे कुछ बूंद नींबू के रस की डाल दें। नींबू के रस से चीनी लड्डूओं के ऊपर नहीं चिपकती। साथ में इस चाशनी में केवड़ा जल या गुलाब जल डाल दें। जब चाशनी खूब गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें और बर्तन को गैस पर से उतार दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
laddu - फोटो : iStock
अब इस चाशनी में बूंदी को मिलाकर ढंक दें। जब ये ठंडा हो जाए और हाथ से छूने लायक हो जाए तो इन बूंदियों के लड्डू तैयार कर लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता को चिपकाएं। बस तैयार है भोग के लिए स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें