फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रखी है दावत तो परोसें ये लजीज सलाद, जानें 2-मिनट रेसिपी

Mon, 15 Jan 2018 01:25 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salad
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या ऑफिस में काम की बोरियत दूर करना चाहते हैं तो सबसे टेस्टी उपाय है सलाद। इन्हें बनाना में वक्त भी कम लगता है और इममें पोषण भी भरपूर मात्रा में होती है। एक नजर पांच आसान सलाद रेसिपी पर...
विज्ञापन

2 of 5
Chana Salad
चना सलाद
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चना सलाद आद दिन में किसी भी वक्त खा सकते हैं। शाम की छोटी-छोटी वाली भूख मिटानी हो या फिर ब्रेकफास्ट, आप इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं और खा सकते हैं।
बनाने का तरीका: कटोरी में उबला काबुली चना लें। ऊपर से बारीक कटा प्याज, मिर्च, लहसुन, नीबूं का रस, सरसों पाउडर, दो चम्मच पानी और दो चम्मच वर्जिन ऑलिव, स्वादानुसार नमक  डालकर पूरे मिश्रण को मिलाएं। सलाद तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
Fruit Salad
अमरूद-अनार सलाद
सर्दियों में फल खाने का अलग ही मजा है। अमरूद और अनार का चटपटा सलाद बनाना भी बहुत आसान है। 

बनाने का तरीका: इसे तैयार करने के लिए पहले अमरूद का ऊपरी भाग और बीज छीलकर ब्लेंडर में डालें। बाकी बचे अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और एक कटोरी में डाल लें। इसी कटोरी में अनार के दानें मिक्स करें।

टॉपिंग: ब्लेंडर में अमरूद का छिलका, बीज, नींबू का रस, थोड़ा पानी और चीनी मिलाकर मिक्स करें। अब इस सिरप को कटे फलों की कटोरी में डालें और अच्छे से मिलाएं। सलाद तैयार है।

4 of 5
Pumpkin Salad
कद्दू का सलाद

कद्दू (या कोहड़ा) को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और धीमी आंच पर भूरा होने तक करीब 15-20 मिनट तक भूने। कड़ाही से निकालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इस बीच ड्रेंसिंग की तैयारी करें।

ड्रेसिंग/टॉपिंग: एक छोटे से बर्तन में शहर, सिरका (विनेगर) और ऑलिव ऑयल लें और अच्छे से मिला लें। जब सलाद खाने का दिल करे उसे पके हुए कद्दू के साथ मिक्स कर लें। साथ में पनीर, पुदीना और ड्राई प्रूट्स मिलाकर सर्व करें। 
       
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Potato Salad
आलू सलाद
ऐसा नहीं है कि मोटापा कम करने वालों को आलू नहीं खाना चाहिए। उन्हें सिर्फ फ्राई किये आलू से दूरी बनानी चाहिए, उबले आलू सेहतमंद होते हैं। 

आलू सलाद बनाने का तरीका: उबले आलू को ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें छास, एप्पल सिडार विनेगर, ऑलिव आयल, क्रीम, मेओनीज मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें धनिया, पुदीना और गाजर भी डाल सकते हैं। सलाद तैयार है। 


पढ़ें: 'फर्स्ट नाइट' पर दूल्हा-दुल्हन को क्यों खिलाते हैं पान, जानें 5 बड़े फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें