फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में मौजूद ये 5 फूड कम कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल, जानिए सेवन करने का तरीका

Sun, 10 May 2020 04:39 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलेस्ट्रॉल एक केमिकल कंपाउंड है जो हमारे लिवर में होता है। यूं कहें तो यह नरम मोम या वसा जैसा पदार्थ होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में नई कोशिकाओं और हॉर्मोंस को व्यवस्थित रखने में सहायक होता है। लेकिन जब यह निर्धारित मात्रा से बढ़ जाता है तो हमें परेशानी होने लगती है। 40 साल की उम्र पार कर जाने के बाद कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। जब भी कभी कोलेस्ट्रॉल से जुड़े विषय पर बात होती है तो इस उम्र को पार कर चुके लोगों का ख्याल पहले आता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
मेथी के बीज - फोटो : अमर उजाला
मेथी के बीज
इस बात को हम सभी जानते हैं कि मेथी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। मेथी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके नियमित सेवन हमारे खून में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में बेहद मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
ओट्स - फोटो : फाइल फोटो
ओट्स  
घुलनशील फाइबर के गुणों से भरपूर ओट्स हमारी धमनियों में प्लाक को जमा होने से रोकता है, जिससे रक्त का प्रवाह हेल्दी तरीके से होता है। एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ओट्स का विकल्प चुन सकते हैं।

4 of 6
फलियां - फोटो : फाइल फोटो
फलियां
फलियों में भी घुलनशील फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से पाचन स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। फलियों के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं जमा होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नट्स - फोटो : फाइल फोटो
नट्स
अखरोट, बादाम, मूंगफली और अन्य प्रकार के नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। इनके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम होता है और हमारे दिल स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन खून में मौजूद लिपिड की मात्रा को कम करते हैं और प्लाक जमा होने से रोकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें