Sugar Free Gujiya Kaise banaye: रंजना के ससुर जी डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं रंजना का वजन भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में दोनों ने फैसला किया कि वे नो शुगर डाइट अपनाएंगे। हफ्ते भर से रंजना और उनके ससुर ने चीनी का सेवन नहीं किया है लेकिन अब होली आ गई है। सबसे ज्यादा टेंशन इसी बात को लेकर है कि होली में मिठाई और गुजिया का स्वाद उनकी नो शुगर डाइट को बिगाड़ सकता है।
अब होली हो और गुजिया न खाएं तो त्योहार अधूरा लगता है। खुद को गुजिया खाने से रोक पाना आसान तो नहीं होगा। रंजना जैसी समस्या अधिकतर लोगों को होती है। अब सवाल है कि बढ़े हुए वजन, या डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो क्या सच में इस बार होली में गुजिया छोड़नी पड़ेगी?
जवाब है, बिल्कुल नहीं। होली पर बिना रोकटोक इस पारंपरिक व्यंजन को खाना चाहते हैं तो इस बार शुगर फ्री गुजिया बनाएं। शुगर फ्री गुजिया में भी वही पारंपरिक स्वाद मिलेगा, वो भी बिना रिफाइंड शुगर के। ये सेहतमंद, हल्की और उतनी ही लाजवाब स्वाद की होगी। बस रेसिपी खास होनी चाहिए। यहां शुगर फ्री गुजिया की खास विधि बताई जा रही है जो होली को स्वादिष्ट बनाएगी और फिटनेस के लिए भी बेहतरीन रहेगी।
क्यों चुनें शुगर फ्री गुजिया?
इस तरह की गुजिया बनाने के कई फायदे हैं। जैसे,
- ये डायबिटिक फ्रेंडली होती हैं।
- लो कैलोरी का विकल्प हैं।
- बिना रिफाइंड शुगर के तैयार हो जाती हैं।
- बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतर हैं।
- त्योहार पर आपको मिठास भी मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं होगा।