Easy Recipe Of Sweet For Holi Festival: होली रंगों, उमंग और मिठास का त्योहार है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं, लेकिन हर किसी के पास घंटों रसोई में बिताने का समय नहीं होता। ऐसे में अगर आप कम समय और कम सामग्री में स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी आपके काम आ सकती हैं।
खास बात यह है कि ये मिठाइयां पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ घर के बच्चों और मेहमानों को भी खूब पसंद आती हैं। दूध, मावा, सूजी, नारियल और चॉकलेट जैसी सामान्य सामग्री से आप कुछ ही मिनटों में त्योहार की मिठास बढ़ा सकते हैं। इस होली आप भी इन आसान रेसिपी को ट्राई करें और बिना ज्यादा मेहनत के अपने घर की थाली को रंगों के साथ मिठास से भर दें।
विज्ञापन
2 of 6
5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- फोटो : Adobe Stock
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन होली की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। रेडी मिक्स से इसे बनाना बेहद आसान हो जाता है। सबसे पहले मिक्स को एक बाउल में लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या चिपचिपा न हो। अब छोटी-छोटी चिकनी बॉल्स बना लें, उनमें दरार न हो। कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल या घी गर्म करें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। दूसरी ओर चीनी, पानी और इलायची से चाशनी तैयार करें। तले हुए जामुन को गरम चाशनी में कम से कम 1–2 घंटे भिगोकर रखें ताकि वे अंदर तक रसदार हो जाएं।
विज्ञापन
3 of 6
5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- फोटो : instagram
नारियल लड्डू
नारियल लड्डू झटपट बनने वाली मिठाई है। एक पैन में कद्दूकस किया नारियल डालें और उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। स्वाद के लिए इलायची पाउडर डालें। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने दें। हाथों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। चाहें तो ऊपर से पिस्ता या बादाम से सजाएं।
4 of 6
5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- फोटो : instagram
सूजी का हलवा
एक कढ़ाई में 3–4 चम्मच घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अलग से पानी और चीनी को मिलाकर उबाल लें। जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए और खुशबू आने लगे, तब सावधानी से मीठा पानी डालें। लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न पड़ें। 5–7 मिनट में हलवा गाढ़ा हो जाएगा। अंत में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें। गरमा-गरम हलवा तैयार है।
विज्ञापन
5 of 6
5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- फोटो : instagram
चॉकलेट बर्फी
एक नॉन-स्टिक पैन में कंडेंस्ड मिल्क डालें और उसमें कोको पाउडर मिलाएं। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो उसमें थोड़ा सा घी मिला दें। अब एक घी लगी ट्रे में मिश्रण फैलाएं और स्पैचुला से बराबर करें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। 1–2 घंटे सेट होने दें, फिर मनचाहे आकार में काट लें।
5 सबसे सरल मिठाई, जिन्हें होली पर बनाया जा सकता है
- फोटो : instagram
पेड़ा
एक पैन में 1 कप मिल्क पाउडर, 2–3 चम्मच घी और आधा कप कंडेंस्ड मिल्क डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। मिश्रण जब गाढ़ा होकर एकसार हो जाए और पैन छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से छोटे-छोटे पेड़े बना लें। ऊपर से केसर या पिस्ता लगाकर सजाएं। ये पेड़े स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसे लगते हैं और बहुत कम समय में तैयार हो जाते हैं।