चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत देने के लिए बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है। पहली बरसात के साथ गर्मी से राहत तो मितती है, लेकिन इसी के साथ यह मौसम बहुत सारी बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून के मौसम के साथ सर्दी-जुकाम, वायरल और फ्लू जैसी बीमारियां बहुत जल्दी लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। जिस वजह से इस मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं मानसून में कैसा हो आपका डाइट प्लान? किन चीजों को खाएं और किन को करे एवॉइड...
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
बरसात के मौसम में अपनी डाइट में सबसे पहले उबली हुई सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से सब्जियों के पोषक तत्व उसमें बरकरार रहते हैं और उसमें मौजूद हमारे शरीर तो नुकसान पहुंचाने वाले किटाणु नष्ट हो जाते हैं। कोशिश करें ब्रोकली, गाजर, टमाटर और मशरूम को उबाल कर खाएं।
विज्ञापन
3 of 6
ginger
बारिश हुई नहीं आपका मन चाय की गर्मा गर्म चुस्की और पकोड़ों को खाने का करता है, पर शायद आप यह नहीं जानते कि यह आपकी सेहत पर कितना बुरा असर डालता है। चाय पकोड़े के बजाय सूप का चयन करें। ध्यान दें आप अपने सूप में अदरक और लहसुन जरूर डाले, यह सूप का स्वाद तो बढ़ाता ही है इसके साथ ही यह आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाने में मदद करता है।
4 of 6
Tulsi
बरसात और गर्मा गर्म चाय की बात ही अलग है, लेकिन इस बात का ध्यान दें कि आप तुलसी वाली चाय का चयन करें। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
dry fruits
बारिश के आने से मौसम के बदलाव होने आपके शरीर का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए ड्राइ फ्रूट्स का अधिक मात्रा में सेवन करें, जो कि आपकी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
बरसात के मौसम में गलती से भी पत्तेदार सब्जियों का सेवन न करें। पालक, पत्ता गोभी और गोभी को लाने से बचें। इनके बजाय खीरा, टमाटर, संतरा और आम को अपनी डाइट में शामिल करें।