फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे, आपको बचना है तो डाइट में ये चीजें खाना ना भूलें

Wed, 04 Jul 2018 03:30 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोई भी बीमारी अमीर गरीब का फर्क नहीं देखती। हाल ही में खबर आई है कि शाहरुख, सलमान जैसे स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में करने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है। जिसके बाद सोनाली अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद दी है । आइए जानते हैं कैंसर से बचने के लिए कौन सा आहार डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अदरक
अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर के सेल्स से लड़ते हैं। नियमित रूप से अदरक खाने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा अदरक कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम करके खून का थक्का जमने से भी रोकता है। इसमें एंटी फंगल और कैंसर के प्रति प्रतिरोधी होने के गुण भी पाए जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
लहसुन 
लहसुन का प्रयोग एक औषधि के रूप में भी होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक कैंसर होने से बचाता है। लहसुन कई रोगों में भी फायदेमंद है। नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होने की बीमारी नहीं होती। गैस्टिक ट्रबल और एसिडिटी की शिकायत में इसका प्रयोग बहुत ही लाभदायक होता है। 

4 of 6
आंवला 
आंवला विटामिन-सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। एक आंवला में 3 संतरों के बराबर विटामिन-सी होता है। आंवला कैंसर से बचाता है। आंवला खाने से लीवर को शक्ति मिलती है जिससे लीवर हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। आंवले का जूस खून को साफ करता है। इसके अलावा यह कई अन्य रोगों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 6
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है, यह एंटी-ऑक्सीडेंट है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। चीनी के बिना चाय पीना सबसे अच्छा होता है, लेकिन अगर आप अपनी चाय को मीठा करना चाहते हैं तो इसमें शहद या मेपल सिरप की तरह एक न्यूनतम प्रसंस्कृत स्वीटनर का उपयोग करने का प्रयास कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वीट पोटैटो (शकरकंद)
कैंसर रसायनों से शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करने के लिए बीटा कैरोटीन बेहद उपयोगी होता है जो लाल और नारंगी रंग के फल और सब्जियों में पाया जाता है। मीठे आलू में बीटा कैरोटीन सहित कई गुण होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। गाजर और कद्दू में भी बीटा कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें