फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी पकाना है तो बनाएं गुजराती स्टाइल ढोकले, आधे घंटे में हो जाएंगे तैयार

Tue, 13 Sep 2022 05:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चावल के ढोकले - फोटो : pixabay
ब्रेकफास्ट में कुछ ना कुछ स्पेशल की डिमांड हर दिन होती है। लेकिन स्वाद के साथ ही सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। अगर आप ब्रेकफास्ट में बिना तेल-घी की डिश बनाने की सोच रही हैं। तो गुजराती स्टाइल ढोकलों को तैयार करें। बिना तले ये ढोकलें भाप में पकाए जाते हैं। जिसे आप भी फटाफट बना सकती हैं। केवल सुबह ही नहीं शाम की चाय के साथ भी गुजराती ढोकले काफी स्वादिष्ट लगते हैं और सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा गुजराती स्टाइल ढोकला।
विज्ञापन

2 of 5
rawa dhokla - फोटो : social media
आमतौर पर ढोकला बेसन के बैटर से तैयार किया जाता है। लेकिन ये सफेद ढोकला चावल और दही के बैटर से तैयार होगा।
विज्ञापन

3 of 5
चावल - फोटो : istock
गुजराती स्टाइल ढोकला बनाने की सामग्री
चावल का आटा, सूजी, दही, सरसों के दाने, लाल मिर्च, हींग, नमक स्वादानुसार।

4 of 5
ढोकला - फोटो : Social media
चावल का ढोकला बनाने की विधि
सबसे पहले चावल के आटे को किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे सूजी, दही, चीनी और एक छोटा चम्मच तेल डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को स्मूद पेस्ट के रूप में तैयार करने के लिए थोड़ा पानी डालें। फिर फेंटकर स्मूद पेस्ट बना लें। पानी को केवल जरूरत के अनुसार ही डालें। फिर नींबू का रस और एक चुटकी हींग डालकर बैटर को रात भर के लिए छोड़ दें। *
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ढोकला - फोटो : Social media
अगले दिन सुबह स्टीमर को तैयार करें। अगर स्टीमर नहीं है तो भगोने में पानी भरकर ऊपर स्टील की छन्नी को रख दें। बैटर को प्लेट में फैलाकर स्टीम होने के लिए रख दें। करीब बीस मिनट बाद स्टीमर के ढक्कन को हटाकर देखें। अगर ढोकले पक गए हैं। तो इसे हटाकर ठंडा होने के लिए रख दें। ढोकले जब ठंडे हो जाए तो चाकू से काट लें। पैन में तेल गर्म करें। और इसमे सरसो के दाने चटकाएं। जब दाने चटक जाए तो इसमे साबुत लाल मिर्च डालें। करी पत्ता डालें। साथ में दो चम्मच पानी डालकर उबाल आने दें। इस तेल पानी के तड़के को ढोकलों के ऊपर डालकर नारियल और हरे धनिये से सजाकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें