हमलोगों में से बहुतों का मानना होता है कि सुबह का नाश्ता हल्का-फुल्का होना चाहिए, जबकि यह गलत है। दरअसल, रात के डिनर के बाद सुबह के ब्रेकफास्ट तक सबसे लंबा गैप होता है और इसलिए हमारे लिए सुबह पौष्टिक नाश्ता लेना जरूरी हो जाता है। हम अक्सर यह सोचते हैं कि नाश्ता ऐसा बनाया जाए, जो झटपट तैयार हो जाए। आज हम आपको एक ऐसे ही नाश्ते के बारे में बता रहे हैं, जो फटाफट बन जाएगा और स्वादिष्ट भी है। आज हम बता रहे हैं पौष्टिक अंकुरित अप्पम की रेसिपी: